-
Rekha Raj Babbar Relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा ने सालों तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया है। एक वक्त था जब हर बड़ा एक्टर उनके साथ फिल्म करना चाहता था। रेखा का फिल्मी करियर जितना सफल रहा उतनी ही ज्यादा असफल रही उनकी निजी जिंदगी। अपनी लव लाइफ में उनका नाम कई एक्टर्स संग जुड़ा लेकिन प्यार अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच सका। ऐसा ही उनका रिश्ता था राज बब्बर के साथ।
-
रेखा की प्रेम कहानियों में एक लव स्टोरी ऐसी भी है, जिसका ज़िक्र बहुत ही कम हुआ है। ये लव स्टोरी थी राज बब्बर के साथ।
-
राज बब्बर तब स्मिता पाटिल के निधन के दुख के दौर से गुजर रहे थे और रेखा का भी अमिताभ बच्चन के साथ ब्रेकअप हुआ था। दोनों के दर्द ने उन्हें करीब लाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।
-
80 के दशक में राज बब्बर और रेखा की बढ़ती नज़दीकियों ने खूब सुर्खियां बंटोरी थीं।
-
रेखा राज बब्बर से शादी करना चाहती थीं। लेकिन राज बब्बर इस रिश्ते को नाम देने में कतरा रहे थे।
-
राज बब्बर अपनी पहली पत्नी नादिरा के पास वापस लौटना चाहते थे। उन्होंने एक दिन रेखा को ये बात बताई तो रेखा उनसे लड़ पड़ीं। दोनों के बीच काफी बहस हुई।
-
जुहू के आस-पास दोनों के बीच इस बहस में बात इतनी बिगड़ी कि रेखा नंगे पैर ही राज के पास से उठकर चल पड़ीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रेखा नंगे पैर सड़क पर दौड़ पड़ी थीं। हालांकि रेखा ने बाद में ऐसी किसी घटना से इनकार कर दिया हो लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने आगे आकर कहा था कि उन्होंने रेखा को सड़क पर नंगे पैर दौड़ते देखा है।
-
एक इंटरव्यू में राज बब्बर ने भी रेखा के साथ अफेयर की बात को माना था। उन्होंने कहा था कि हां, हमारे रिश्ते ने मेरी काफी मदद की। कुछ हालातों की वजह से हम एक दूसरे की तरफ झुकाव महसूस करने लगे थे। एक समय बाद रेखा ही इस रिश्ते से बाहर हो गईं। वैसे मैं रेखा के साथ वैसा महसूस नहीं करता था जैसे स्मिता के साथ करता था। वो इंटेनसिटी नहीं थी हमारे बीच। दूसरी तरफ मैं यह भी नहीं कह सकता कि हम दोस्त थे।
