-
Rasode Me Kaun Tha: 'कूकर में से चने निकाल दिए और खाली कूकर गैस पर चढ़ा दिया', ये मीम इस वक्त इंटरनेट पर छाया हुआ है। लोकप्रिय टीवी सीरियल साथ निभाना साथिया (Sath Nibhana Sathiya) की कोकिलाबेन और गोपी बहू के 'रसोड़े में कौन था?' वीडियो वायरल होने के बाद, अब शो के मेकर्स 'साथ निभाना साथिया 2' को लाने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। बता दें कि 'साथ निभाना साथिया' का पहला एपिसोड 3 मई 2010 को टेलीकास्ट हुआ और 23 जुलाई 2017 को इसका आखिरी एपिसोड टीवी पर टेलीकास्ट हुआ था। आइए जानते हैं अब कहां हैं और क्या करते हैं इस सीरियल के कलाकार। (All Photos: Social Media)
-
साथ निभाना साथिया में कोकिला मोदी का किरदार निभाने वालीं रूपल पटेल इन दिनों 'ये रिश्ते हैं प्यार के' में अभिनय कर रही हैं। इससे पहले वह कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है कि क्या फिर से रूपल पटेल साथ निभाना साथिया 2 में कोकिलाबेन का किरदार निभाती दिखेंगी।
-
साथ निभाना साथिया सीरियल में डरी व सहमी सी महिला यानी गोपी बहू का किरदार जिया मानेक पर एकदम फिट बैठता था। इस सीरियल से ही वह फेमस भी हुई थीं। हालांकि कुछ वक्त बाद उन्होंने शो को अलविदा कह दिया था। जिसके बाद यह रोल देवोलिना भट्टाचार्जी ने निभाया। पिछले 5 साल से जिया मानेक को किसी छोटे पर्दे पर नहीं देखा गया है।
-
साथ निभाना साथिया सीरियल में दूसरी बार बनी गोपी बहू देवोलिना भट्टाचार्जी ने भी अपनी एक्टिंग से शो में जान डाल दी थी। शो के बन्द होने के बाद उन्हें बिग बॉस 13 में देखा गया था। जिसके बाद वे और लोकप्रिय हो गईं। फिलहाल यह कहा जा रहा है कि एक बार फिर से साथ निभाना साथिया 2 में देवोलिना गोपी बहू के रोल में नज़र आएंगी।
-
साथ निभाना साथिया में मुख्य किरदार निभाने वाली रुचा हसब्निस ने शो में राशि की भूमिका निभाई थी। 2015 में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड राहुल से शादी कर ली। जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी। हालही में उनकी एक बेटी भी हुई है। फिलहाल वो अपने पारिवारिक जीवन को एंजॉय कर रही हैं।
-
साथ निभाना साथिया में अहम मोदी का रोल निभाने वाले मोहम्मद नाज़िम गोपी बहू के पति के किरदार में नज़र आते थे। शो के बाद वे 'रूप-मर्द का नया स्वरूप' और 'बहु बेगम' में अभिनय करते दिखाई दिए थे।
-
टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में वंदना विठलानी राशि की मां उर्मिला के किरदार में नज़र आई थीं। शो में उन्हें राशि के साथ मिलकर साजिश करते देखा जाता था। कोकिलाबेन और उर्मिला की टकरार दर्शकों को काफी पसंद थी। वंदना विठलानी ने साथ निभाना साथिया में पूरे 7 साल तक काम किया। इस शो के बाद उन्हें 'ससुराल सिमर का' और 'हमारी बहू सिल्क' में देखा गया।
-
विशाल सिंह 'साथ निभाना साथिया' शो में गोपी बहू के देवर और राशि के पति जिगर मोदी का किरदार निभाते दिखे थे। राशि और जिगर की जोड़ी दर्शकों द्वारा काफी पसंद की जाती थी।