-

जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में एक धनाढ्य वकील मोतीलाल नेहरू के घर हुआ था। वह मोतीलाल नेहरू के इकलौते पुत्र थे। नेहरू कश्मीरी वंश के सारस्वत ब्राह्मण थे। जवाहरलाल नेहरू ने दुनिया के कुछ बेहतरीन स्कूलों और विश्वविद्यालयों में शिक्षा प्राप्त की थी।
-
नेहरू एक अच्छे राजनीतिज्ञ होने के साथ साथ एक अच्छे लेखक भी थे। इन्होंने डिस्कवरी ऑफ इंडिया नामक किताब लिखी थी। इनकी इस किताब पर श्याम बेनेगल ने साल 1980 में एक टीवी शो भी बनाया था जिसका नाम 'भारत- एक खोज' था।
-
Children's Day 2017: नेहरु को बच्चों से खास लगाव था। बच्चे नेहरू को चाचा नेहरू नाम से बुलाते थे।
-
उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा हैरो से और कॉलेज की शिक्षा ट्रिनिटी कॉलेज, लंदन से पूरी की थी।
-
इस काउंसिल का गठन सत्ता के हस्तांतरण के लिए किया गया था। हालांकि पंडित नेहरू के कई फैसलों की आलोचना आज भी की जाती है।
-
नेहरू का भारत की आजादी में विशेष योगदान है। सितंबर 1946 में नेहरू को वाइसरॉय एक्सीक्यूटिव काउंसिल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। IIT खड़गपुर की स्थापना में पंडित नेहरु का विशेष योगदान है।