-
यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को लेकर इस वक्त खूब हंगामा हो रहा है। कुछ समय पहले उन्होंने स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ का शो रिलीज हुआ था जिसमें रणवीर इलाहाबादिया संग सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा और आशीष चंचलानी बतौर गेस्ट पहुंचे थे। (Photo: Ranveer Allahbadia/Insta)
-
इसी दौरान एक कंटेस्टेंट से रणवीर इलाहाबादिया ने पेरेंट्स के इंटिमेसी को लेकर भद्दा सवाल किया था जिसके बाद विवाद शुरू हुआ। (Photo: Ranveer Allahbadia/Insta)
-
वहीं, इस विवादित टिप्पणी पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यूट्यूब को नोटिस जारी किया और साथ ही राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने भी वीडियो हटाने की मांग की थी। इस पर यूट्यूब ने एक्शन लेते हुए वीडियो को हटा दिया है। (Photo: Ranveer Allahbadia/Insta)
-
रणवीर इलाहाबादिया अपने पॉडकास्ट में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी कई खुलासे कर चुके हैं। कुछ समय पहले उन्होंने खुलासा किया था कि वो कई लड़कियों के साथ रिलेशन में रह चुके हैं। (Photo: Ranveer Allahbadia/Insta) रणवीर इलाहाबादिया का पाकिस्तान से क्या है नाता? जानें कैसे पड़ा सरनेम और सोशल मीडिया फॉलोअर्स
-
यूट्यूब पर अपने रिलेशनशिप के बारे में बताते हुए रणवीर इलाहाबादिया ने ये भी बताया कि कितनी लड़कियों ने उन्हें धोखा दिया है। (Photo: Ranveer Allahbadia/Insta)
-
रणवीर इलाहाबादिया का मानना है कि पर्सनल ग्रोथ रिलेशनशिप के जरिए होती है। इसके आगे वो कहते हैं कि जिस तरह किताबों और दोस्तों से ग्रोथ होती है उतनी है रिलेशनशिप से भी हो सकती है। (Photo: Ranveer Allahbadia/Insta)
-
रणवीर इलाहाबादिया का कहना है कि, रिलेशनशिप से खुद के बारे में पता चलता है,दूसरे इंसान के बारे में भी पता चलता है और उसके नजरिए के बारे में भी पता चलता है। (Photo: Ranveer Allahbadia/Insta)
-
उनका कहना है कि खुद का जो नजरिया बनता है वो लाइफ के उतार चढ़ाव से बनता है। (Photo: Ranveer Allahbadia/Insta)
-
रणवीर इलाहाबादिया का कहना है कि वो अब तक 7-8 सीरीयस रिलेशनशिप रहे हैं। वो भी 15-16 साल की उम्र से ही। (Photo: Ranveer Allahbadia/Insta) India’s Got Latent में अश्लील टिप्पणी, कौन है रणवीर इलाहाबादिया, 24 घंटे की कमाई जान पकड़ लेंगे सिर
-
इसके आगे वो बताते हैं कि इन सारे में से दो ऐसे रिलेशनशिप थे जहां उन्हें चिटिंग का सामना करना पड़ा। उनका कहना है कि जिसे आप डेट कर रहे हैं उससे कुछ छिपाना नहीं चाहिए। (Photo: Ranveer Allahbadia/Insta)
-
रणवीर इलाहाबादिया का कहना है कि उनका एक रूल है कि वो जिस भी लड़की को डेट करते हैं उसे वो चीट नहीं करते हैं। (Photo: Ranveer Allahbadia/Insta)
-
इसके आगे वो बताते हैं कि, कुछ साल पहले उनकी एक बेहद ही प्यारी रिलेशनशिप थी। वो उस लड़की से बेहद प्यार करते थे। जब उस लड़की के साथ वो रिलेशनशिप में आए तो उन्हें लगा कि उनकी लाइफ पार्टनर मिल गई है और वो इसी लड़की से शादी करेंगे। (Photo: Ranveer Allahbadia/Insta)
-
रणवीर इलाहाबादिया कहते हैं कि उस लड़की के साथ रहना नशे जैसा था। वो लड़की बेहद प्यारी थी और उसने कई चीजें उन्हें सिखाई। उस लड़की के साथ वो करीब तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे। (Photo: Ranveer Allahbadia/Insta)
-
प्यार के साथ रणवीर इलाहाबादिया उस लड़की पर काफी विश्वास करते थे। लेकिन उनके इस प्यार का अंत चिटिंग के चलते हुआ। उस लड़की ने उन्हें धोखा दिया था। ये उनकी जिंदगी का सबसे दर्द भरा लम्हा रहा है। (Photo: Ranveer Allahbadia/Insta)
-
रणवीर इलाहाबादिया को जब पता चला कि उस लड़की ने उन्हें चीट किया है तो वो पूरी तरह टूट गए थे। हालांकि, ये बात उस लड़की ने उन्हें खुद बताई थी कि एक हफ्ते पहले ही उसने उन्हें चीट किया था। (Photo: Ranveer Allahbadia/Insta) यूट्यूब से इंस्टाग्राम तक, रणवीर इलाहाबादिया के सोशल मीडिया पर कितने हैं फॉलोअर्स
