-
टीवी पर रामानंद सागर के रामायण (Ramayan) का एक बार फिर से प्रसारण किया जा रहा है। दोबारा प्रसारण से इसके कई कलाकार एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। कुछ कलाकार तो सोशल मीडिया में भी बहुत ज्यादा एक्टिव हो गए हैं। हालांकि इस सीरियल में काम करने वाला एक कलाकार आज गुमनामी की जिंदगी जी रहा है। इस कलाकार का नाम है विजय कविश (Vijay Kavish)।
-
विजय कविश ने रामायण में तीन महत्वपूर्ण किरदार प्ले किये थे। वह भगवान शिव, रावण के ससुर औऱ वाल्मिकी के रोल में नजर आए थे।
-
भगवान शिव के किरदार में उन्हें इतना पसंद किया गया कि रामायण के बाद भी कई पौराणिक सीरियल्स में उन्हें भगवान शंकर का ही रोल मिला।
-
विजय कविश ने महज 22 साल की आयु बुजुर्ग वाल्मिकी और मंदोदरी के पिता का किरदार निभाया था।
-
रामायण से उन्हें अपार लोकप्रियता मिली। वह कुछ फिल्मों में भी दिखे।
-
हालांकि आज वह गुमनाम जिंदगी जी रहे हैं। वह लाइमलाइट से कोसों दूर हैं।
-
पिछले काफी समय से ना तो उनके पास काम है और ना ही वो फैन फॉलोइंग बची है जो रामायण के बाद मिली थी। <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/ramayan-actor-vijay-arora-who-played-meghnad-indrajeet-wife-get-depressed-after-his-death-due-to-cancer/1378643/ “>‘मेघनाद' विजय अरोड़ा की अचानक मौत से टूट गई थी फैमिली, पत्नी करने लगी थीं अजीब हरकतें
