-
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से सैफ अली खान (Saif Ali Khan) जैसे कई बॉलीवुड एक्टर्स ऐसे हैं जिनकी सास फिल्म अभिनेत्री रही हैं। वहीं कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जिनकी सास भले एक्ट्रेस ना रही हों लेकिन जानी-मानी सेलिब्रिटी जरूर हैं। आइए डालते हैं उन बॉलीवुड एक्टर्स पर एक नजर जो अपनी सेलिब्रिटी सास संग काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं।
-
अक्षय कुमार अपनी सास डिंपल कपाड़िया के बेहद करीब हैं। दोनों साथ में खूब मस्ती करते हैं। अक्षय ने एक बार कहा था कि डिंपल अगर उनकी सास ना होतीं तो वो उनके साथ डेट पर जाते। दोनों के बीच महज करीब दस साल का ही अंतर है।
-
अजय देवगन की सास हैं तनुजा। तनुजा अपने जमाने की मशहूर अदाकारा रही हैं। अजय बी अकसर अपनी सास के साथ पार्टियों में दिख जाते हैं। दोनों के बीच दोस्ताना तो नहीं लेकिन काफी अच्छी बॉन्डिंग नजर आती है।
-
सैफ अली खान भी अपनी सास बबीता के बहुत क्लोज हैं। सैफ अपने ससुराल की छोटी -बड़ी खुशियों में जरूर शरीक होते हैं।
-
अभिषेक बच्चन अपनी सास वृंदा राय के फेवरेट हैं। ये बात खुद ऐश्वर्या राय बताती हैं। अभिषेक भी अपनी सास को मां की तरह प्यार और सम्मान देते हैं।
-
रणवीर सिंह की सास हैं उजाला पादुकोण। रणवीर एक अच्छे एक्टर के साथ ही शानदार दामाद भी हैं। ये बात उनकी सास ने एक इंटरव्यू में कही था।उन्होंने बताया था कि रणवीर बेटे की तरह उनका ख्याल रखते हैं।
-
गोविंदा भी अपनी सास के बेहद चहेते हैं। गोविंदा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी सास किसी के मुंह से अपने दामाद की बुराई नहीं सुन सकती हैं। अपनी बेटी सुनीता के मुंह से भी नहीं।
-
कुणाल खेमू सैफ अली खान के बहनोई और शर्मिला टैगोर के दामाद हैं। कुणाल और शर्मिला में मां बेटे की तरह प्यार है।
