-
देश में कई राजघराने ऐसे हैं जो अपने शाही ठाठ-बाट के लिए आज भी चर्चा हैं। इन राजघरानों के लोग ऐसी भव्य जिंदगी जीते हैं जिसे एक आम इंसान सिर्फ सोच ही सकता है। कुछ राजघराने के सदस्यों ने अपने महल या कोठी में कुत्ते भी पाल रखे हैं। इनमें ग्वालियर राजघराने के ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Jyotiraditya Scindia ) से भदरी रियासत के राजा भैया (Raja Bhaiya) जैसे नाम भी शामिल हैं। राजपरिवारों के ये कुत्ते भी मामूली जिंदगी नहीं जीते। देखें तस्वीरे: -
तस्वीर में राजकोट की शिवात्मिका देवी अपने दोनों पालतू कुत्तों के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस राजघराने के कुत्ते भी शाही ठाठ-बाट से रहते हैं।(Photo Credit: Safed Hathi)
-
ज्योतिरादित्य सिंधिया के पालतू कुत्ते का नाम बूस्टर है। वह अकसर अपने डॉगी के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं।
-
सिंधिया परिवार में और भी कई पालतू कुत्ते हैं। ये सभी उसी शाही और भव्य राजमहल में रहते हैं जहां यह राजपरिवार रहता है। इन कुत्तों के रहने खाने के लिए बेहतरीन सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं।
-
बड़ौदा के गायकवाड़ राजपरिवार की राधिका राजे और उनका बोस्टन टेरियर डॉगी। गायकवाड़ राजघराने का लक्ष्मी विलास पैलेस देश का सबसे शाही आवास है। इसी पैलेस में यहां के पालतू कुत्ते भी लग्जरी जिंदगी जीते हैं।
-
राजा भैया ने कई कुत्ते पाल रखे हैं। उनका पसंदीदा पेट जैक के साथ वह अकसर फोटो पोस्ट करते रहते हैं।
-
जैक कई पेट शो में अवॉर्ड भी जीत चुका है।
-
जोधपुर राजघराने की बाजी लाल राजकुमारी रुद्राणी राठौर के पास दो पेट्स हैं। उनके नाम एमलिया और डायना है।तस्वीर में बिस्तर पर आराम फरमाते रुद्राणी के दोनों पेट्स।
-
भावनगर राजघराने के युवराज भटनागर के पालतू कुत्ते का नाम झोऊ है। झोऊ अपने मालिक के साथ खेलता है और करोड़ों की लग्जरी कार में भी घूमता है।
-
राजकोट के राजकुमार जयदीप जडेजा के पास कई कुत्ते हैं।
-
जयदीप अकसर अपने पेट्स की फोटो शेयर करते रहते हैं। -
मेवाड़ राजघराने के अरविंद सिंह मेवाड़ अपने पेट के साथ। अरविंद सिंह मेवाड़ अपने पालतू जानवरों का बेहद शाही तरीके से ख्याल रखते हैं।
-
बीकानेर राजघराने की राजकुमारी राज्यश्री अपने पग सियेना के साथ।