-
Raja Bhaiya Sister: यूपी में कुंडा से निर्दलीय विधायक राजा भैया भदरी रियासत के राजकुमार हैं। उनकी मां मंजुला देवी झांसी के करीब समथर रियासत से हैं। राजा भैया की एक बहन की शादी ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की बुआ और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) के बेटे दुष्यंत सिंह (Dushyant Singh) से हुई है। आइए जानते हैं कितनी संपत्ति के मालिक हैं राजा भैया के ये बहनोई।
-
राजा भैया की जिन बहन की शादी दुष्यंत सिंह से हुई है उनका नाम निहारिका सिंह है। निहारिका राजा भैया के मामा और समथर रियासत के राजकुमार रणजीत सिंह जूदेव की बेटी हैं।
-
वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत और राजा भैया की ममेरी बहन निहारिका की शादी साल 2000 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी। (यह भी पढ़ें: राजा भैया के मामा की समधन हैं वसुंधरा राजे सिंधिया, ये 16 राजनेता भी आपस में हैं समधी )
-
राजा भैया के बहनोई दुष्यंत सिंह राजस्थान में झालावाड़ बारन से बीजेपी के लोकसभा सांसद हैं। वह धौलपुर राजघराने के राजकुमार भी हैं। (यह भी पढ़ें: राजा भैया से ज्योतिरादित्य सिंधिया तक, आपस में जीजा साले हैं ये 15 राजनेता)
-
2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिये अपने हलफनामे में दुष्यंत सिंह ने बताया था कि उनके पास 37 करोड़ रुपए से ज्यादा की चल अचल संपत्ति है। धौलपुर के महल का मालिकाना हक भी उन्हीं के पास है।
-
दुष्यंत सिंह की संपत्ति में उनकी पत्नी निहारिका सिंह के नाम करीब 5 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है। (यह भी पढ़ें : ‘पढ़ेगा तो बुजदिल बन जाएगा’, राजा भैया को अनपढ़ रखना चाहते थे उनके पिता, मां ने चोरी से भेजा था स्कूल )
-
बता दें कि दुष्यंत सिंह वसुंधरा राजे और धौलपुर के महाराज रहे हेमंत सिंह के बेटे हैं। शादी के सालभर बाद ही वसुंधरा राजे अपने पति से अलग हो गई थीं। ( यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में ही हो गया था तलाक, वसुंधरा राजे के बेटे की पिता से 29 साल तक चली लड़ाई )
-
मां विजयाराजे सिंधिया के साथ वसुंधरा राजे। (यह भी पढ़ें: 22 साल में किसी की हो गई मौत तो किसी का हुआ तलाक, जानिए कौन हैं माधवराव की चारों बहनें )
-
Photos: PTI and Social Media
