-
Raja Bhaiya Vs Dushyan Singh Vs Devwrat Singh: राजा भैया यूपी के प्रतापगढ़ में कुंडा विधानसभा सीट से विधायक हैं। पिछले 6 बार से वह लगातार इस क्षेत्र से चुनाव जीत रहे हैं। राजा भैया की ही तरह उनके दो बहनोई भी राजनीति में हैं। दोनों राजघरानों से संबंध रखते हैं। एक धौलपुर राजघराने से हैं तो दूसरे खैरागढ़ रियासत के राजा हैं। आइए जानें राजा भैया के दोनों बहनोइयों के पास कितने की संपत्ति है:
-
वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह की शादी राजा भैया की ममेरी बहन निहारिका से हुई है। दुष्यंत राजस्थान में झालावाड़ बारन से बीजेपी के लोकसभा सांसद हैं। (यह भी पढ़ें: राजा भैया की बहन से की है वसुंधरा राजे ने अपने बेटे की शादी, जानिए किस राजघराने से हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया की भाभी)
-
2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिये अपने हलफनामे में दुष्यंत सिंह ने बताया था कि उनके पास 37 करोड़ रुपए से ज्यादा की चल अचल संपत्ति है। धौलपुर के महल का मालिकाना हक भी उन्हीं के पास है।
-
दुष्यंत सिंह के जन्म से पहले ही उनकी मां वसुंधरा राजे और धौलपुर के महाराज रहे पिता हेमंत सिंह का तलाक हो गया था।
-
खैरागढ़ रियासत के राजकुमार और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के एमएलए देवव्रत सिंह भी राजा भैया के बहनोई हैं। राजा भैया की मौसेरी बहन विभा सिंह की शादी उनसे हुई है।(यह भी पढ़ें: राजा भैया की बहन ने तलाक के बाद राजघराने के राजनेता से रचाई है शादी, जानिए क्या करती हैं विभा सिंह )
-
देवव्रत सिंह राजनांदगांव से कांग्रेस के लोकसभा सांसद बी रह चुके हैं। 2018 में चुनाव आयोग को दिये हलफनामे में उन्होंने बताया था कि उनके पास करीब 120 करोड़ रुपए की चल अचल संपत्ति है।
-
वहीं बात राजा भैया की करें तो संपत्ति के मामले में वह अपने दोनों बहनोइयों से काफी पीछे हैं। (यह भी पढ़ें : ‘पढ़ेगा तो बुजदिल बन जाएगा’, राजा भैया को अनपढ़ रखना चाहते थे उनके पिता, मां ने चोरी से भेजा था स्कूल)
-
राजा भैया ने 2017 में चुनाव आयोग को बताया था कि उनके पास करीब 14 करोड़ रुपए की चल अचल संपत्ति है। इस हिसाब से वह अपने जीजा देवव्रत सिंह से करीब 15 गुना कम पैसे वाले हैं। (यह भी पढ़ें: राजा भैया से ज्योतिरादित्य सिंधिया तक, आपस में जीजा साले हैं ये 15 राजनेता)
-
Photos: Social Media
