-
उत्तर प्रदेश में कई नेता ऐसे हैं जिन्हें दबंग छवि का माना जाता है। इनमें कोई विधानसभा का सदस्य है तो कोई विधान परिषद का। कुछ संसद के सदस्य भी रह चुके हैं या अभी भी हैं। जानते हैं क्या करती हैं इन नेताओं की पत्नियां:
-
मुख्तार अंसारी। पूर्वांचल में इनका काफी प्रभाव रहा है। मुख्तार 5 बार मऊ विधानसभा सीट से विधायक भी रहे हैं। मुख्तार की पत्नी का नाम अफसा अंसारी है। वह गृहिणी हैं। वह घर पर ही रहकर परिवार की देखभाल करती हैं।
-
बृजेश सिंह। मुख्तार अंसारी के धुर विरोधी। दोनों की अदावत दशकों से चली आ रही है। फिलहाल बृजेश सिंह निर्दलीय विधान परिषद के सदस्य हैं। उनकी पत्नी का नाम अन्नपूर्णा सिंह है। अन्नपूर्णा भी राजनीति में हैं। वह वाराणसी से जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।
-
बृजेश सिंह के भतीजे सुशील सिंह का नाम भी उत्तर प्रदेश के दबंग नेताओं में शुमार है। सुशील सिंह की पत्नी किरन सिंह ठेकेदार हैं।
-
अतीक अहमद प्रयागराज के बाहुबली नेता हैं। राज्य के कई जिलों में उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। 1996 में अतीक की शादी शाइस्ता परवीन से हुई। शाइस्ता इलाहाबाद में पति का कारोबार देखने के साथ ही राजनीति भी करती हैं। फिलहाल वह AIMIM की सदस्य हैं।
-
भदरी रियासत के राजकुमार रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की शादी भान्वी कुमारी से हुई है। भान्वी बिजनेसवुमन हैं। लखनऊ में उनकी दो फर्म हैं।
-
जौनपुर के बाहुबली नेता धनंजय सिंह ने तीन शादियां की हैं। उनकी दूसरी पत्नी रहीं जागृति सिंह पेशे से डॉक्टर हैं। वह विधानसभा का चुनाव भी लड़ीं लेकिन सफल नहीं हो पाई थीं।
-
धनंजय की तीसरी पत्नी श्रीकला रेड्डी हैं। श्रीकला बिजनेसवुमन हैं। वह इंटीरियर डिजाइनिंग का काम करती थीं। अब वो राजनीति में आ चुकी हैं। मौजूदा समय में श्रीकला जौनपुर से जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।
