-
Raja Bhaiya Sisters: राजा भैया यूपी में प्रतापगढ़ के कुंडा से निर्दलीय विधायक हैं। वह भदरी रियासत के राजकुमार भी हैं। राजा भैया की दो बहनों की शादी भी राजघराने में हुई है। एक की शादी ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की बुआ वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) के बेटे से तो दूसरी की शादी खैरागढ़ रियासत में हुई है। आइए जानें कितनी संपत्ति की मालकिन हैं रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की दोनों बहनें:
-
राजा भैया की ममेरी बहन निहारिका की शादी वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह से हुई है। दुष्यंत सिंह झालावाड़ बारन से बीजेपी के लोकसभा सांसद और धौलपुर राजघराने के राजकुमार हैं। ( यह भी पढ़ें: ‘अपने तालाब में मगरमच्छ पाले हो क्या?..’, जब पहली मुलाकात में राजा भैया से पूछ बैठे थे लालू यादव )
-
2019 में चुनाव आयोग को दिये हलफनामे में दुष्यंत सिंह ने बताया था कि उनकी पत्नी निहारिका सिंह के पास करीब 5 करोड़ रुपए की चल अचल संपत्ति है। (यह भी पढ़ें : ‘पढ़ेगा तो बुजदिल बन जाएगा’, राजा भैया को अनपढ़ रखना चाहते थे उनके पिता, मां ने चोरी से भेजा था स्कूल)
-
बता दें कि निहारिका राजा भैया के मामा और समथर रियासत के महाराज रणजीत सिंह जूदेव की बेटी हैँ। रणजीत सिंह जूदेव कांग्रेस पार्टी के एमएलए भी हैं।(यह भी पढ़ें: राजा भैया से ज्योतिरादित्य सिंधिया तक, आपस में जीजा साले हैं ये 15 राजनेता)
-
राजा भैया की एक और बहन हैं विभा सिंह जिनकी शादी राजपरिवार में हुई है। विभा राजा भैया की मौसी की बेटी हैं। विभा की शादी छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ रियासत के राजकुमार देवव्रत सिंह से हुई है।(यह भी पढ़ें: राजा भैया से 15 गुना ज्यादा अमीर हैं उनके बहनोई, तलाक के बाद कुंडा MLA की बहन से की है शादी ) -
देवव्रत सिंह राजनांदगांव से कांग्रेस के लोकसभा एमपी रह चुके हैं। फिलहाल वह छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के एमएलए हैं। (यह भी पढ़ें: राजा भैया के मामा की समधन हैं वसुंधरा राजे सिंधिया, ये 16 राजनेता भी आपस में हैं समधी )
-
2018 में चुनाव आयोग को दिये अपने हलफनामे में देवव्रत सिंह ने बताया था कि उनकी पत्नी विभा सिंह के पास करीब 11 करोड़ रुपए की चल अचल संपत्ति है। (यह भी पढ़ें: राजा भैया की बहन ने तलाक के बाद राजघराने के राजनेता से रचाई है शादी, जानिए क्या करती हैं विभा सिंह )
