-
Raja Bhaiya Sister Marriage Divorce: रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। यूपी में कुंडा से विधायक और भदरी रियासत के राजकुमार अपने परिवार के इकलौते सदस्य हैं जो राजनीति में हैं। हालांकि उन्होंने अपनी बहन की शादी पूर्व लोकसभा सांसद से की है। उनके बहनोई राजघराने से ताल्लुक रखते हैं। संपत्ति के मामले में वह राजा भैया से करीब 15 गुना ज्यादा अमीर हैं। आइए जानते हैं कौन हैं राजा भैया के ये बहनोई और कितने की है उनकी संपत्ति:
-
राजा भैया की मां मंजुला देवी झांसी के पास समथर राजघराने से हैं। विभा सिंह राजा भैया की मौसेरी बहन हैं। विभा सिंह की शादी छत्तीसगढ़ के चर्चित राजनेता देवव्रत सिंह से हुई है। (यह भी पढ़ें: राजा भैया के मामा की समधन हैं वसुंधरा राजे सिंधिया, ये 16 राजनेता भी आपस में हैं समधी )
-
देवव्रत सिंह 14वीं लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर राजनांदगांव से सांसद थे। वह तीन बार विधायक भी रहे। 2017 में देवव्रत सिंह ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी और अजीत जोगी की पार्टी में शामिल हो गए। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के टिकट पर भी वह विधायक चुने गए। -
देवव्रत सिंह खैरागढ़ रियासत के राजकुमार हैं। देवव्रत सिंह की दो शादियां हुई हैं। विभा सिंह दूसरी पत्नी हैं।पहली पत्नी का नाम राजकुमारी पद्मा सिंह है। 2016 में पद्मा और देवव्रत सिंह का तलाक हो गया। (यह भी पढ़ें: राजा भैया की बहन से की है वसुंधरा राजे ने अपने बेटे की शादी, जानिए किस राजघराने से हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया की भाभी)
-
देवव्रत सिंह की संपत्ति की बात करें तो 2018 में चुनाव आयोग को दिये हलफनामे में उन्होंने बताया था कि उनके पास करीब 120 करोड़ रुपए की चल अचल संपत्ति है।(यह भी पढ़ें: राजा भैया से दोगुना अमीर हैं उनकी बहन, जानिए कितनी है संपत्ति)
-
संपत्ति के मामले में देवव्रत सिंह अपने साले राजा भैया से करीब 15 गुना ज्यादा अमीर हैं। राजा भैया ने 2012 में चुनाव आयोग को बताया था कि उनके पास करीब 14 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। (यह भी पढ़ें: राजा भैया से ज्योतिरादित्य सिंधिया तक, आपस में जीजा साले हैं ये 15 राजनेता)
-
देवव्रत सिंह की कुल संपत्ति में करीब 11 करोड़ रुपए उनकी पत्नी और राजा भैया की बहन विभा सिंह के नाम है। -
अपने माता – पिता के साथ राजा भैया। (यह भी पढ़ें : ‘पढ़ेगा तो बुजदिल बन जाएगा’, राजा भैया को अनपढ़ रखना चाहते थे उनके पिता, मां ने चोरी से भेजा था स्कूल
-
( यह भी पढ़ें: ‘अपने तालाब में मगरमच्छ पाले हो क्या?..’, जब पहली मुलाकात में राजा भैया से पूछ बैठे थे लालू यादव ) Photos: Social Media
