
Happy Birthday Rahul Gandhi: कांग्रेस राहुल गांधी 19 जून को 49 साल हो गए हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अपना जन्मदिन मनाया। सुबह से गांधी को बधाई देने के लिए कांग्रेस मुख्याय में लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांधी के जन्मदिन पर उन्हें माला पहनाई और फूलों के गुलदस्ते देकर बधाई दी। इस दौरान अकबर रोड पर तमाम पत्रकार भी नजर आए। कांग्रेस कार्यालय में जिन लोगों ने राहुल गांधी को बधाई दी उनमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल की बहन एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद शामिल रहे। गांधी ने ट्वीट किया कर सभी बधाई देने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, ''मेरे जन्मदिन पर आपकी शुभकामनाओं और बधाई के लिए सभी का शुक्रिया। मैं आपके प्यार और स्रेह के लिए अभिभूत व आभारी हूं।'' इसके अलावा उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी ट्विटर पर शेयर कीं। आइए डालते हैं राहुल गांधी के जन्मदिन की तस्वीरों पर एक नजर। (All Pics- Twitter) -
कांग्रेस अध्यक्ष अपने जन्मदिन के दिन कार्यकर्ताओं और मीडियार्किमयों के साथ इस दौरान हलके-फुलके अंदाज में नजर आए। गांधी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देने वाले लोगों को मिठाइयां भी खिलाई।
राहुल के जन्मदिवस पर कांग्रेस के नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जैसा कि आप तस्वीर में देख सकते हैं। -
राहुल को जन्मदिन की बधाई देते पूर्व पीएम मनमोहन सिंह।
-
भाई को बधाई देने बहन प्रियंका भी गुलदस्ता लेकर पहुंची। साथ में गुलाम नबी आजाद भी नजर आए।
-
जन्मदिन के मौके पर तमाम लोगों ने राहुल गांधी को शॉल भी ओढ़ाया और मालाएं भी पहनाईं।
-
जन्मदिन के दिन अपनी पार्टी के लोगों के साथ राहुल।
-
जन्मदिन पर राहुल से मिलने के लिए लोगों की भीड़ देखने को मिली।
-
जन्मदिन के मौके पर गांधी को शॉल ओढ़ाते पार्टी के नेता।