-
Rahat Indori: हिंदुस्तान के लोकप्रिय शायर औऱ गीतकार राहत इंदौरी अब इस दुनिया में नहीं हैं। हालांकि उनके लिखे शेय उनके जाने के बाद भी लोगों की जुबां पर हमेशा रहेंगे। राहत इंदौरी के देश और देश के बाहर भी लाखों फैंस थे। राहत इंदौरी का जन्म मध्यप्रदेश के देवास शहर के बेहद साधारण परिवार में हुआ था। उनका बचपन मुफलिसी में गुजरा है, राहत साहब के वालिद रफ्तुल्लाह कुरैशी ने इंदौर शहर में ऑटो तक चलाया और कपड़ा मिल में काम भी किया है। आइए जानते हैं अपने पीछे परिवार में किन्हें छोड़ गए हैं राहत इंदौरी (Photos: Social Media):
-
1 जनवरी 1950 को जन्मे राहत इंदौरी के बचपन का नाम कामिल था, जो बाद में राहतउल्ला कुरैशी पड़ गया। आगे लोग उन्हें राहत इंदौरी पुकारने लगे।
-
राहत इंदौरी के पिता रफ्तुल्लाह कुरैशी थे तो मां का नाम निशा बेगम था।
-
राहत इंदौरी ने दौ शादियां की हैं। दोनों पत्नियों के नाम अंजुम रहबर और सीमा राहत है। तस्वीर में वह अपनी दूसरी बेगम सीमा राहत के साथ नजर आ रहे हैं।
-
राहत के तीन बेटे हैं। तीनों के नाम समीर इंदौरी, फ़ैसल राहत औऱ सतलज़ राहत है। उनकी एक बेटी भी है, जिनका का नाम शिब्ली इरफ़ान है।
-
सतलज राहत भी अपने पिता की तरह शायरी लिखते हैं, हालांकि वह पेशे से पत्रकार हैं।