-
Chopra Vs Chadha: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने 24 सितंबर को उदयपुर में पूरे शाही अंदाज से ब्याह रचाया। शादी से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियोज ने सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोरीं। शादी से ठीक एक दिन पहले चड्ढा और चोपड़ा परिवार के बीच क्रिकेट समेत कई तरह के खेल खेले गए।
-
परिणीति चोपड़ा ने इस प्री-वेडिंग फंक्शन्स की तस्वीरें और वीडियोज अब पोस्ट की हैं।
-
तस्वीरों में दोनों का परिवार जमकर मस्ती करता दिख रहा है।
-
परिणीति ने बताया कि उस दिन म्यूजिकल चेयर्स का गेम हुआ, जिसमें सभी चीटिंग कर रहे थे। लेमन और स्पून रेस हुई। थ्री लेग्ड रेस हुई, जोकि क्रिकेट सेंचुरी हिट करने से भी ज्यादा मुश्किल थी। लेकिन जो रिश्ता आप बनाते हो, वो अनमोल होता है।
-
परिणीति ने आगे लिखा- क्रिकेट मैच भी हुआ। फैमिली में क्रिकेट के गजब दिग्गज लोग हैं। खासकर सासू मां, जो आखिरी बॉल पर विकेट से गेम बदल देंगी और मैच जीत जाएंगी। और दुल्हन वर्ल्ड कप क्रिकेटर्स (हरभजन सिंह) को अपनी ओर लाने की भरपूर कोशिश करती है।
-
मैच के अलावा परिणीति और राघव चड्ढा ने वो गेम्स भी खेले, जिन्होंने बचपन के दिनों की यादें ताजा कर दीं।
-
परिणीति चोपड़ा ने अंत में लिखा- अब ट्रेंड सेट करने के बारे में बात। यह केवल जीत या हार के बारे में नहीं है। यह अविश्वसनीय क्षणों, उत्साह, हंसी और सबसे महत्वपूर्ण रूप से बने बंधनों के बारे में है।
-
परिणीति ने बताया कि हमारी चड्ढा-चोपड़ा वॉर कमाल की रही, जहां दोनों पक्ष विजयी हुए और दिलों को वास्तव में जीत लिया गया। (All Photos: Parineeti Chopra Insta)
