-

Raghav Chadha Wedding: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा 24 सितंबर को एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) से शादी करने जा रहे हैं। दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन्स भी शुरू हो चुके हैं। मी़डिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के कपड़ों में दुल्हन बनेंगी तो वहीं राघव चड्ढा की शेरवानी का जिम्मा पवन सचदेवा को मिली है।
-
दो दिनों में पता चल जाएगा कि राघव चड्ढा अपनी शादी की शेरवानी में कैसे लगे। हालांकि इससे पहले भी कई राजनेताओं के शादी की तस्वीरें मीडिया और सोशल मीडिया में आईं। आइए देखते हैं अपनी शादी में कैसे लगे ये नेता:
-
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने 9 दिसंबर, 2021 को रेचल संग ब्याह रचाया था।
-
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 7 जुलाई 2022 को गुरप्रीत कौर संग शादी की थी।
-
अखिलेश यादव और डिंपल यादव की शादी 24 नवंबर, 1999 को हुई थी।
-
राजीव औऱ सोनिया गांधी ने 25 फरवरी 1968 को शादी रचाई थी। (Photo: Indian Express Archive)
-
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने तीन बार शादी रचाई है। सुनंदा पुष्कर उनकी तीसरी पत्नी थीं। सुनंदा अब इस दुनिया में नहीं हैं।
-
BJP सांसद वरुण गांधी और यामिनी रॉय चौधरी ने 6 मार्च 2011 को वाराणसी में शादी रचाई थी।
-
पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो 9 नवंबर 2016 को दोबारा से दूल्हा बने थे। तब उन्होंने एयर होस्टेस रचना शर्मा से शादी रचाई थी।
-
अखिलेश यादव के भतीजे तेज प्रताप सिंह लोकसभा सांसद रहे हैं। उनकी शादी लालू प्रसाद की सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी यादव संग 26 फरवरी 2015 को हुई थी।
-
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और राजद नेता तेज प्रताप यादव की शादी ऐश्वर्या राय से हुई थी। हालांकि ये शादी ज्यादा दिन नहीं चली और दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। (All Photos: Social Media)