-
प्रियंका गांधी कांग्रेस महासचिव का पद संभालने के बाद काफी चर्चा में हैं। 11 फरवरी को प्रियंका ने अपने भाई राहुल के साथ लखनऊ में रोड शो किया। प्रियंका के साथ यूपी की राजधानी में राहुल काफी ऊर्जावान दिखे। हवाई अड्डे से तीनों नेताओं का रोडशो शुरू हुआ। लखनऊ में प्रियंका, राहुल और ज्योरादित्य सिंधिया संग आलमबाग, चारबाग और लालबाग होते हुए हजरतगंज का दौरा किया। इससे पहले प्रियंका ने रविवार को प्रदेश की जनता के नाम जारी एक ऑडियो क्लिप में कहा था कि उनके दिल में आशा है कि हम सब मिलकर एक नयी राजनीति की शुरुआत करेंगे। इसी के साथ आपको यह भी जानकारी दे दें कि राजनीति में सक्रीय होने के साथ ही प्रियंका की सोशल मीडिया पर एंट्री हो गई है। प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर अपना अकाउंट बनाया है। उनकी फॉलोवर्स की लिस्ट में तमाम बड़े नेता और उनके कार्यकर्ता हैं। लेकिन प्रियंका सिर्फ 7 लोगों को फॉलो करती हैं। प्रियंका के लिए यह सात लोग बेहद खास हैं, जिन्हें वह शुरुआत से ही फॉलो करने लगीं। जानिए कौन से हैं वह 7 अकाउंट जिन्हें प्रियंका गांधी वाड्रा करती हैं फॉलो। (all pics- Twitter)
-
प्रियंका गांधी भाई राहुल गांधी को फॉलो करती हैं।
प्रियंका अपनी कांग्रेस पार्टी के अकाउंट को फॉलो करती हैं। -
राज्यसभा सांसद अहमद पटेल को भी प्रियंका फॉलो करती हैं।
-
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत भी प्रियंका की फॉलोविंग लिस्ट में शामिल हैं।
-
कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीव सुरजेवाला को प्रियंका फॉलो करती हैं।
-
कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीव सुरजेवाला को प्रियंका फॉलो करती हैं।
