-
टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी की सुसाइड को लेकर चल रही खबरों के बीच सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा के एक्स सेक्रेटरी प्रकाश जाजू ने हैरान करने वाला खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया है कि प्रियंका ने भी दो-तीन बार सुसाइड का प्रयास किया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा,' प्रियंका चोपड़ा अब भले ही मजबूत लगे लेकिन संघर्ष के दिनों में वह बहुत असुरक्षित थी। दो-तीन बार उसने सुसाइड की कोशिश भी की लेकिन मैंने उसे रोक लिया।'
-
जाजू ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, प्रियंका चोपड़ा असीम मर्चेंट की मां के बहुत करीब थी। 2002 में उनकी मौत ने उसे अंदर से तोड़ दिया था। इसके बाद उसने करन अपार्टमेंट से कूद कर सुसाइड की कोशिश की थी। ठीक समय पर मैं पहुंच गया और उसे पकड़ लिया। उसे कुर्सी से बांध दिया। इसके बाद फ्लैट में सभी खिड़कियों पर ग्रिल्स लगवाईं।
-
उन्होंने लिखा, रोज प्रियंका चोपड़ा और असीम में झगड़ा होता। रात को 2-2, 3-3 बजे रोते हुए मुझे फोन करती और मैं उसको असीम के घर के नीचे से अपनी कार में लेके आता। फिर उसको समझा बुझाकर उसके घर छोड़ता। एक बार मैडम असीम से झगड़ा कर कार लेके वसई चली गई सुसाइड करने। बड़ी मुश्किल से समझा बुझाकर वापस बुलाया। 18-19 साल की लड़कियों में कहां अकल होती है।
-
जाजू ने कहा, जब वह नई थी तो वह मेरे पैसों पर गुजर बसर करती थी। मेरे जरिए ही वह लोगों से काम मांगती थी। वह तीन लड़कियों के साथ एक कमरे में रहा करती थी। वह बरेली से आई थी।
-
उन्होंने आगे लिखा,' फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कोशिश के लिए परिजनों को बेटियों को अकेले मुंबई नहीं भेजना चाहिए। जब लड़कियां फिल्मों के लिए संघर्ष कर रहीं होती हैं तो वे असुरक्षित हो जाती हैं। साथ ही जब वह बड़ी स्टार बन जाती हैं जो अकेलेपन के चलते और ज्यादा असुरक्षित हो जाती हैं।'
-
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा।
-
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा।
-
जाजू ने आज के समय के सुपरस्टार एकटर्स का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा, मैंने आज के सभी सितारों सलमान, शाहरुख, अक्षय, अजय को निर्माताओं के दफ्तर के बाहर घंटों बैठे और ऑडिशन देते देखा है। मैं निर्माताओं के साथ अंदर ड्रिंक करता था। आज के सितारे फोटो एलबम के साथ बाहर घंटों तक इंतजार करते थे।
-
जाजू ने कहा कि दीपिका पादुकोण के साथ रनवीर सिंह हैं। वह भाग्यशाली हैं। क्योंकि वह भी कमजोर और असुरक्षित लगती है। उन्होंने कहा कि, आप किसी को सहारा दोगे तो वो खड़ा होते ही सबसे पहले आप ही को दुलत्ती मारेगा। क्योंकि उसके सबसे नजदीक आप ही होते हो।
-
कटरीना कैफ का जिक्र करते हुए जाजू ने लिखा कि वह आजकल 15 करोड़ रुपये प्रति फिल्म और 3 करोड़ रुपये एक विज्ञापन का लेती है। लेकिन अब वह कितनी कमजोर और टूटी हुई नजर आती है।
