-

भोजपुरी फिल्मों ने पिछले 10 सालों में खूब तरक्की की है। तकनीक से लेकर एक्टिंग औऱ स्टोरी लाइन तक में भोजपुरी फिल्मों में काफी सुधार आया है। भोजपुरी स्टार्स भी आज पूरे देश में लोकप्रिय हो चुके हैं। बहुत सी अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिनका यूपी बिहार से कोई नाता नहीं है फिर भी वह भोजपुरी फिल्में कर नाम औऱ पैसा कमा रही हैं। वहीं कई एक्ट्रेसेज ऐसी हैं जिनका जन्म तो बिहार में हुआ लेकिन वो कभी भोजपुरी फिल्मों में नहीं आईं नजर। आइए जानते हैं ऐसी ही एक्ट्रेसेज के नाम:
-
नीतू चंद्रा अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम जैसे कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। वहीं मधुर भंडारकर और प्रियदर्शन जैसे मंझे हुए फिल्म मेकर्स के साथ भी काम किया है। नीतू का जन्म बिहार की राजधानी पटना में हुआ है। मॉडल से एक्टर और अब प्रोड्यूसर बन चुकीं नीतू चंद्रा किसी भोजपुरी फिल्म में नजर नहीं आईं।
-
मोहित शर्मा की फिल्म क्रुक से 2007 में बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं नेहा शर्मा बिहार के भागलपुर में जन्मीं हैं। नेहा बॉलावुड के साथ साउथ की फिल्मों में भी सक्रीय हैं लेकिन उन्होंने कभी भोजपुरी फिल्म नहीं की।
-
एक्ट्रेस संदली सिन्हा ने अनुभव सिन्हा की फिल्म तुम बिन से बॉलीवुड डेब्यू किया था। तुम बिन के बाद वह स्टार बन गई थीं। हालांकि बॉलावुड में आगे उनका करियर कुछ खास सफल नहीं रहा। असफल बॉलीवुड करियर के बावजूद भी संदली ने कभी भोजपुरी फिल्म नहीं की।
-
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वालीं प्रियंका चोपड़ा का जन्म बिहार के जमशेदपुर में हुआ था। अब जमशेदपुर झारखंड का हिस्सा हो गया है। प्रियंका ने भी भोजपुरी फिल्मों से दूरी बना रखी है।
-
सोनाक्षी सिन्हा बिहारी बाबू के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं। सोनाक्षी ने भी अभी तक किसी भोजपुरी फिल्म में काम नहीं किया है। हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा कुछ भोजपुरी में नजर आ चुके हैं।