-
प्रियंका चोपड़ा के सीरियल 'क्वाटिंको' का नया टीजर जारी किया गया है। 'क्वाटिंको' के प्रसारक चैनल एबीसी की ओर से जारी 14वें एपिसोड के टीजर में प्रियंका पहले से भी ज्यादा हॉट नजर आ रही हैं। इस टीजर को अंदाजा लगाया जा सकता है आने वाले एपिसोड्स में प्रियंका और भी बोल्ड नजर आएंगी। आगे देखिए प्रियंका के हॉट अंदाज की तस्वीरें:
-
इस टीजर में प्रियंका चोपड़ा सीरियल में आगे आने वाले ट्विस्ट की झलक पेश की हैं। इस टीजर का कैप्शन दिया गया है, 'आप जो देखते हैं वह महत्वपूर्ण होता है। लेकिन आप क्या नहीं देख पाते वह भी जरूरी हो सकता है।' (Photo source: Teaser video)
-
नए टीजर में प्रियंका चोपड़ा साथी कलाकार के साथ किस सीन करती नजर आ रही हैं। यह एपिसोड अगले रविवार को प्रसारित किया जाएगा। (Photo source: Teaser video)
-
जिस समय 'क्वाटिंको' का नया टीजर जारी किया गया उसी समय के लगभग प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर अवार्ड सेरेमनी में डेब्यू किया। 88वें एकेडमी अवार्ड के दौरान प्रियंका ने अवार्ड प्रजेंट भी किया। (Photo source: Teaser video)
-
ऑस्कर अवार्ड के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने जुहैर मुराद का डिजाइन किया हुआ स्ट्रेपलैस गाउन पहना। इसके साथ उन्होंने डायमंड इयररिंग्स पहनीं। बताया जाता है कि इस ज्वैलरी की कीमत 55 लाख रुपये थी।
