
हर साल की तरह इस साल भी प्रियंका चोपड़ा अपने बर्थडे को सेलिब्रेट करने के लिए काम से ब्रेक लेकर भारत बापस लौट आई हैं। 
जी हां, हाल ही उन्होंने अपने फैमिली संग कई फोटो शेयर किए हैं। लेकिन आते ही वे अपने परिवार संग कुछ पल बिताने के लिए घूमने भी निकल गई हैं। 
बीते सप्ताह ही प्रियंका को मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लोरल प्रिंट ड्रेस और ब्लैक शेड्स में स्पॉट किया गया था। बता दें कि 18 जुलाई को प्रियंका का ब्रथडे है। वे 35 साल की हो जाएंगी। -
अपनी मां और भाई के साथ प्रियंका चोपड़ा।
-
दोस्तों संग प्रियंका चोपड़ा।
-
प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' के बाद आगामी फिल्म 'इजंट इट रोमांटिक?' में मुख्य किरदार निभाएंगी। वहीं दूसरी ओर 'क्वांटिको' का तीसरा सीजन भी आने वाला है। 'क्वांटिको' सीरीज़ के दो सीजन ने अमेरिकी टीवी पर दर्शकों को खूब पसंद आया।