-
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस के साथ छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं। दोनों इटली के टस्कनी में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने वैकेशन की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। ये तस्वीरें लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। बहुत से फैंस प्रियंका के इस हॉट लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें मोनॉकनी में प्रियंका की ये तस्वीर रास नहीं आई। ऐसे लोग प्रियंका को भारतीय संस्कृति का पाठ पढ़ाते हुए ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं। (All Pics: Priyanka Chopra/Instagram)
-
प्रियंका ने रविवार 7 जुलाई को ये तस्वीरे शेयर कीं। तस्वीर शेयर करते हुए पीसी ने लिखा- छुट्टियों की सबसे खास बात. पति फोटो खींच रहे हैं.LOL.
-
इन तस्वीरों में प्रियंका बेहद हॉट दिख रही हैं। सफेद रंग की मोनॉकनी में वह स्वीमिंग के मजे ले रही हैं।
-
हाथ में ड्रिंक और पूल में शरीर..इस अदा से प्रियंका गर्मी से पीछा छुड़ाती दिख रही हैं।
-
बता दें कि जुलाई के पहले हफ्ते में जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी अटेंड करने पीसी और निक इटली पहुंचे थे। हफ्ते भर तक चले वेडिंग फंक्शन के बाद दोनों अपने लिए समय निकाल एंजॉय करते दिख रहे।
