-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी यानी की आज मुंबई में समुद्र पर बने देश के सबसे लंबे ब्रिज अटल बिहारी वाजपेयी शिवडी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन करने वाले हैं।
-
मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाला यह पुल 22 किलोमीटर लंबा है, जिसमें से 16.5 किलोमीटर हिस्सा पानी पर है और 5.5 किलोमीटर एलिवेटेड रोड है।
-
इस ब्रिज की मदद से अब मुंबई और नवी मुंबई के बीच की दूरी सिर्फ 20 मिनट में तय की जा सकेगी। जबकि पहले इसमें दो घंटे का समय लगता था।
-
यह पुल साउथ मुंबई में सेवरी से शुरू होगा और एलिफेंटाइन आइलैंड के उत्तर में ठाणे क्रीक को पार करेगा और न्हावा के पास चिरले गांव में समाप्त होगा।
-
यह ब्रिज मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।
-
इसके साथ ही इससे मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत तक यात्रा करने में लगने वाला समय भी कम हो जाएगा।
-
इस पुल पर 100 किलोमीटर की रफ्तार से वाहन चलाने की इजाजत दी गई है। अटल ब्रिज पर सफर करने वालों को सिर्फ 250 रुपये टोल चुकाना होगा।
-
ये 6 लेन वाला रोड ब्रिज है। ब्रिज पर एडवांस लाइटिंग की गई है और इस पर 400 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
-
बता दें, अटल सेतु को बनाने में करीब 177,903 मीट्रिक टन स्टील और 504,253 मीट्रिक टन सीमेंट का इस्तेमाल हुआ है। इसे बनाने में लगभग 17,840 करोड़ रुपये की लागत आई है।
(Photos PTI)
(यह भी पढ़ें: शादी के बंधन में बंधे आइरा खान और नूपुर शिखरे, देखें तस्वीरें)
