-

प्रेमानंद महाराज के अनुसार जो लोग ये यहां बताए गए काम करते हैं उनकी दुर्गति निश्चित है। जितना जल्दी हो इन कामों को तुरंत छोड़ दें। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि ऐसे लोगों को दुख, चिंता और शोक हमेशा घेरे रहती है।
-
प्रेमानंद महाराज ने बताया कि हिंसा, चोरी और छल कपट से आने वाला धन एक दिन जीवन में अंधकार कर देता है। धर्म के द्वारा जो मिलेगा उससे अपना भरण पोषण करेंगे तो घर में सुख शांति रहेगी और पूरा परिवार खुशहाल रहेगा। (Photo: Pexels)
-
किसी को भूलकर भी क्रोध नहीं करना चाहिए। अगर बार-बार क्रोध प्रकट होता है तो इससे आप हमेशा तकलीफ में रहेंगे। आप जितना जलेंगे उतना गुस्सा आएगा। (Photo: Pexels)
-
इसके अलावा प्रेमानंद महाराज ने बताया कि जो लोग अपनी प्रशंसा खुद करते हैं उसके पुण्य नष्ट हो जाते हैं। बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है। ऐसे लोग निर्णय करने के लायक नहीं होते हैं। (Photo: Pexels) प्रेमानंद महाराज ने बताया किन लोगों के नहीं मिलता दान करने का पुण्य
-
प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार अगर आपका अपमान होता है तो उसे सहन करना सीखें। इससे आपका पाप नष्ट हो जाएगा। (Photo: Pexels)
-
इसके आगे प्रेमानंद महाराज ने बताया कि जो लोग अपमानित होकर बहुत क्रोध करके बदले की भावना रखते हैं उसका पतन निश्चित है। ऐसा करने वालों का अर्थव्यवस्था नष्ट हो जाती है और पूरा परिवार कष्ट में रहता है। अगर आप शांत रहते हैं तो अपमान करने वाले को खुद दंड मिल जाएगा। (Photo: Pexels)
-
प्रेमानंद महाराज के अनुसार अगर आपके पास कोई जरूरतमंद आता है तो आपका फर्ज बनता है उसकी रक्षा करना। कोई पक्षी, पशु या व्यक्ति आपके पास मदद के लिए आए तो उसकी रक्षा करें अन्यथा आपके कमाए हुए पुण्य नष्ट हो जाएंगे। (Photo: Pexels)
-
प्रेमानंद महाराज ने बताया कि जो लोग निडर होकर पाप करते हैं उनकी नर्क में बहुत दुर्गति होती है। (Photo: Pexels) प्रेमानंद महाराज ने बताया मन को कैसे कंट्रोल में करें? ये दो चीजें अपना कर जीवन भर रह सकते हैं सुखी