-
पहले लैटिन अमेरिकी पोप फ्रांसिस का 88 साल की उम्र में 21 अप्रैल 2025 को निधन हो गया है। ईसाइयों के सबसे बड़े धर्म गुरु की पिछले कई महीनों से तबीयत खराब चल रही थी। (Photo: Reuters)
-
पोप फ्रांसिस किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। कुछ दिनों पहले वो कई दिनों तक वेंटिलेटर पर थे। हालांकि, स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। (Photo: Reuters)
-
हाल ही में उन्हें डबल निमोनिया हुई जिसका इलाज चल रहा था। वहीं, लंग्स इंफेक्शन की वजह से वो अस्पताल गए थे। (Photo: Reuters)
-
कैथोलिक चर्च के लिए पोप का पद काफी महत्वपूर्ण है। पोप को चर्च का सर्वोच्च धार्मिक नेता माना जाता है। उनके लिए गए फैसले दुनियाभर के करोड़ों कैथोलिकों के जीवन को प्रभावित करता है। (Photo: Reuters)
-
पोप फ्रांसिस एक सरल और करुणावान व्यक्ति थे जिनका जीवन सामाजिक न्याय और गरीबों की सेवा में बीता। (Photo: Reuters)
-
उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगा लें कि सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। उनके 9 भाषाओं में ट्विटर अकाउंट है। (Photo: Reuters)
-
इंस्टाग्राम
इंस्टाग्राम की बात करें तो उन्हें 9.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। उनका ये अकाउंट साल 2016 में शुरू हुआ था और उस दौरान सिर्फ 5 दिनों में उनके 19 लाख फॉलोअर्स हो गए थे। (Photo: Reuters) -
ट्विटर
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब एक्स) पर उनके 9 अलग-अलग भाषाओं में अकाउंट्स हैं। यहां फॉलोअर्स की कुल संख्या 18.3 मिलियन है। वो मानवीय सहायता, कोरोना महामारी, ग्लोबल क्राइसिस, यूक्रेन वॉर को लेकर ट्वीट्स कर चुके हैं। (Photo: Pope Francis/Insta) -
88 की उम्र में भी थे काफी एक्टिव
जहां 88 साल की उम्र में लोग रिटायरमेंट के बाद घर पर आराम कर रहे होते हैं तो वहीं पॉप फ्रांसिस इस उम्र में सोशल मीडिया के जरिए भी पूरी दुनिया से जुड़े रहे और जीने का सलीका सिखाते रहे। (Photo: Pope Francis/Insta) -
किससे था खास लगाव
पॉप फ्रांसिस का बच्चों के साथ बेहद खास लगाव था। वो जब भी बच्चों के साथ होते थे उनके रंग में रंग जाते थे। इसके साथ ही वो हर किसी से समान प्रेम भाव प्रकट करने की बात करते थे। (Photo: Pope Francis/Insta) जोकर बनने से पैर धोने तक, कुछ ऐसे थे ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस
