-
सऊदी अरब की यात्रा पर यहां पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (2 अप्रैल) को यहां ऐतिहासिक मस्मक किले को देखने गए। (फोटो पीएमओ इंडिया ट्विटर)
-
मिट्टी और मिट्टी के ईटों से बने इस किले का निर्माण 1865 में हुआ था और यह अल सौद शाही परिवार के सत्ता पर पुन: कब्जा करने के अहम प्रतीक है जो इस देश पर एक शताब्दी से अधिक समय से शासन कर रही है। (फोटो पीएमओ इंडिया ट्विटर)
-
मोदी ने यहां आने के बाद मस्मक किल को देखने गए जहां सऊदी अधिकारियों ने रियाद के पुराने शहर में स्थित इस परिसर के ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताया। (फोटो पीएमओ इंडिया ट्विटर)
-
यह स्थल रियाद के प्रमुख आकर्षण में शामिल है और इसमें चार वॉचटावर है और पत्थर के ब्लॉकों पर यह मोटी दीवारों से घिरा है। (फोटो पीएमओ इंडिया ट्विटर)
