-
देशव्यापी लॉकडाउन (Lockdown) के बीच सोशल मीडिया में एक से एक चैलेंज आ रहे हैं। कभी साड़ी चैलेंज तो कभी बियर्ड चैलेंज। इन दिनों #MeAt20 चैलेंज चल रहा है। इस चैलेंज में तमाम यूजर्स अपनी वो तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं जब वह 20 साल के थे। इस चैलेंज में भोजपुरी अभिनेत्रियां भी पीछे नहीं रहीं। अंजना सिंह से अनारा गुप्ता तक ने अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें उनके फैंस को काफी पसंद भी आ रही हैं।
-
भोजपुरी एक्ट्रेस अनारा गुप्ता मिस जम्मू भी रह चुकी हैं। इस थ्रोबैक फोटो में वह बेहद गंभीर नजर आ रही हैं।
-
यामिनी सिंह ने बहुत कम समय में अपने लाखों फैंस बना लिए हैं। यामिनी की ये फोटो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है।
-
अंजना सिंह 20 की उम्र में भी काफी स्टायलिश लग रही हैं।
-
इस तस्वीर में भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे गिटार के साथ दिख रही हैं।
-
पर्दे पर अपनी अदाओं से दर्शकों का दिल जीतने वालीं कृति 20 की उम्र में कुछ ऐसी दिखती थीं।
-
प्रीति शुक्ला ने MeAt20 चैलेंज में अपनी ये फोटो पोस्ट की है।
