-
बॉलीवुड में भले ही कई फिल्म स्टार का मजहब अलग हो लेकिन वे हर त्योहार को बेहद हर्षोल्लास के साथ सेलिब्रेट करते हैं। इनमें खास तौर से शाहरुख और सलमान का नाम सबसे पहले लिया जाता है। इन दिनों ज्यादातर सेलिब्रिटीज गणपति विसर्जन को लेकर काफी चर्चों में रहते हैं और उतने ही चर्चों में रहते हैं उनके बच्चे। जी हां, यहां हम बात कर रहे हैं शाहरुख और उनके नन्हे बेटे अबराम के बारे में। जो एक बार फिर से किंग खान के फैंस की नजरों से रूबरू हुए। बता दें कि बीते दिन ही शाहरुख ने अपने घर पर विराजे गणेश का विसर्जन किया। जैसे ही शाहरुख मन्नत से निकले फैंस उनका पीछे करने लगे। हाल ही शाहरुख के फैंस क्लब की ओर से उनकी तस्वीरें शेयर की गई हैं, जो कि सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। देखिए तस्वीरें।
गुरुवार यानी सातवें दिन शाहरुख खान ने अपने घर विराजे गणपति जी का विसर्जन किया। इस दौरान उनके साथ पूरा परिवार नजर आया। गौरी खान, सुहाना खान और आर्यन खान। लेकिन सबकी निगाहें तो सिर्फ अबराम पर ही टिकीं नजर आईं। हर बार की तरह इस बार भी शाहरुख अपने छोटे बेटे को लेकर काफी प्रोटेक्टिव नजर आए। उन्होंने भीड़ को देखते हुए अबराम को गोद में उठा लिया। शाहरुख मन्नत से गणेशजी की मूर्ति लेकर अबराम और गौरी के साथ विसर्जन के लिए निकले थे तो उस दौरान वे कड़ी सुरक्षा में नजर आए। गणेश महोत्सव का नन्हें अबराम भी खूब मजा लिया। किंग खान अबराम सेसंग पूरी रिवाज के साथ गणेश जी का विसर्जन किया।
