-
नए साल की शुरुआत हो चुकी है और इसके आगमन पर भारत के साथ ही दुनियाभर में जमकर जश्न मनाया गया। 31 दिसंबर की रात पूरे भारत में लोगों ने बड़े ही धूमधाम से नए साल का जश्न मनाया। (Photo: Pexels)
-
नए साल की पूर्व संध्या लोगों ने ऑनलाइन ऑर्डर भी खूब किए। ब्लिंकिट ने तो 31 दिसंबर की रात सबसे ज्यादा ऑर्डर किए गए आइटम्स के आंकडें भी जारी किए हैं। (Photo: Pexels)
-
ब्लिंकिट ने ये भी बताया है कि नए साल के मौके पर उनके डिलीवरी पार्टनर को किस शहर के लोगों ने सबसे ज्यादा टिप दिया। (Photo: Pexels)
-
ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने अपने ट्विटर अकाउंट (अब एक्स) पर कई पोस्ट शेयर करते हुए ये जानकारी दी है कि 31 दिसंबर की रात किस शहर के लोगों ने ब्लिंकिट के डिलीवरी पार्टनर को सबसे अधिक टिप दिया। (Photo: Pexels) लिपस्टिक, कंडोम से लाइटर तक, 31 दिसंबर की रात लोगों ने क्या-क्या किया ऑनलाइन ऑर्डर
-
अलबिंदर ढींडसा के अनुसार 31 दिसंबर की रात सबसे अधिक टिप ब्लिंकिट के एक डिलीवरी पार्टनर को 2500 रुपये दी गई जो उस दिन की सबसे ज्यादा टिप थी। ये टिप देने वाला शख्स हैदराबाद का था। (Photo: Pexels)
-
वहीं, जिस शहर के लोगों ने 31 दिसंबर की रात सबसे ज्यादा डिलीवरी बॉय को टिप दिया वो बेंगलुरु है। बेंगलुरु के लोगों ने डिलीवरी बॉय को कुल 1,79,735 रुपये टिप दिए। (Photo: Pexels)
-
बता दें कि, 31 दिसंबर की रात सबसे अधिक अगर किसी आइटम को ऑनलाइन ऑर्डर किया गया है तो वो है आलू भुजिया। इस दिन 2 लाख 24 हजार 512 आलू भुजिया के पैकेट ऑर्डर किए गए। इसके साथ ही कंडोम, लिस्टिक, पानी की बोलत और लाइटर जैसे आइटम्स भी खूब ऑनलाइन ऑर्डर किए गए। (Photo: Pexels) World New Year Celebrations 2025: दुनिया में 2025 का ग्रैंड वेलकम, ब्राजील के कोपाकबाना बीच पर 20 लाख लोग जुटे
