-
सावन का माह लग चुका है और देश भर के लोग इन दिनों अपने-अपने तरीके से मॉनसून का मजा ले रहे हैं। जहां एक ओर देश अधिकांश भागों में लोग सावन की फुहार में भीग रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग वाटरफॉल की बौछारों में खुद को भिगो रहे हैं। यहां हम आपको दो अलग-अलग नजारों की तस्वीरें दिखा रहे हैं, जिनमें आप मुंबईवासियों की मॉनसून मस्ती देख सकते हैं। क्योंकि सावन के माह में मॉनसून आते ही प्रकृति के नजारे और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाते हैं। ऐसे में दोस्तों और फैमिली मेंबर्स के साथ पिकनिक का मजा ले सकते हैं। मुंबई में जहां कुछ दिन पहले सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवा-जाही में समस्याएं आ रही थीं लेकिन अब यहां सभी मॉनसून का मजा ले रहे हैं। देखिए नवी के मुंबई के गवलीदेव वाटरफॉल की तस्वीरें। (All Pics- Express Exclusive)
-
यह वाटरफॉल नवी मुंबई की सबसे खूबसूरत नेचुरल ब्यूटी वाली जगह है। जहां पर लोग अक्सर पिकनिक के लिए आया करते हैं।
-
मॉनसून के चलते यहां पर ज्यादा लोगों की भीड़भाड़ बड़ जता है।
-
यंगस्टर्स का यहां काफी आना-जाना होता है। यह मंबई में परसिक हिल पर है।
-
यह तस्वीर भी मुंबई की है, जिनमें एक कपल पोवई झील के किनारे खड़े होकर प्रकृति को निहार रहे हैं और मॉनसून का लुत्फ उठा रहे हैं।
-
बारिश के बीच छाता लेकर जाती महिलाएं।
