-
Pathan Song Controversy: हाल ही में शाहरुख खान (Shahrukh Khan और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म पठान (Pathaan) का एक गाना रिलीज हुआ। बेशरम रंग (Besharam Rang Song) नाम के इस गाने में दीपिका पादुकोण भगवा रंग के कपड़ों में नजर आ रही हैं। गाना रिलीज होने के बाद से ही इस पर बवाल (Pathan Song) हो रहा है। विवाद करने वाले कह रहे हैं कि दीपिका ने भगवा रंग के कपड़े पहने हैं औऱ गाने के बोल हैं बेशरम रंग। इस बात को लेकर फिल्म के बायकॉट करने की मांग उठ रही है। (Photo: Screen Grab)
-
दीपिका पादुकोण से पहले भी कई एक्ट्रेसेस फिल्मों में भगवा ड्रेस पहन रोमांस करती नजर आई हैं। आइए डालते हैं एक नजर(Photo: Screen Grab):
-
Sushmita Sen: सुष्मिता सेन ने फिल्म मैंने प्यार क्यूं किया के एक गाने में भगवा साड़ी पहन सलमान खान के साथ रोमांस किया था। लगा रे प्रेम रोग बोल वाले इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया था। (Photo: Screen Grab)
-
Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित फिल्म बेटा के गाने धक धक करने लगा में भगवा कपड़ों में दिखी थीं। ये गाना जबरदस्त हिट हुआ था। इस गाने के बाद माधुरी को धक धक गर्ल के नाम से भी पुकारा जाने लगा। (Photo: Screen Grab)
-
Raveena Tandon: रवीना टंडन ने फिल्म मोहरा के टिप टिप बरसा पानी गाने पर भगवा ड्रेस में अक्षय कुमार संग रोमांस किया था। ये गाना भी बहुत ज्यादा हिट और पॉपुलर हुआ था। (Photo: Screen Grab)
-
Akshay Kumar: रवीना टंडन के बाद कैटरीना कैफ ने भी फिल्म सूर्यवंशी में टिप टिप बरसा पानी पर भगवा साड़ी पहन अक्षय कुमार संग रोमांस किया था। (Photo: Screen Grab)
-
Kajol: काजोल फिल्म दिलवाले में भगवा साड़ी में शाहरुख खान के साथ रोमांस करती नजर आई थीं। ये गाना भी खूब हिट हुआ था। (Photo: Screen Grab)
-
Disha Patani: एक्ट्रेस दिशा पटानी सलमान खान के साथ फिल्म भारत में भगवा साड़ी में डांस करती दिखी थीं। (Photo: Screen Grab)
