-
Pankaj Tripathi House: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपनी एक्टिंग से हर किसी को अपना मुरीद बनाया है। निगेटिव रोल से लेकर कॉमेडी तक, पंकज त्रिपाठी ने हर तरह के किरदार निभाए हैं। यूं तो पंकज त्रिपाठी लंबे समय से फिल्में कर रहे हैं लेकिन पिछले कुछ सालों से उनके सितारे बुलंदियों पर हैं।
-
पंकज त्रिपाठी की लगातार फिल्में हिट हो रही हैं। उनके काम को खूब सराहा भी जा रहा है।
पंकज त्रिपाठी को अब लगातार फिल्में मिल रही हैं। उन्हें फिल्मों के लिए अच्छे पैसे भी मिल रहे हैं। -
पंकज त्रिपाठी ने साल 2019 में मुंबई के पॉश एरिया मड आयलैंड में एक बड़ा सा घर खरीदा है।
इस घर के गृह प्रवेश की तस्वीरें पंकज त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर भी की थीं। -
बिहार के गोपालगंज के मामूली किसान परिवार से आने वाले पंकज त्रिपाठी का यह घर काफी महंगा और खूबसूरत है।
-
जिस इलाके में पंकज त्रिपाठी का यह घर है वहीं जैकी श्रॉफ, गोविंदा औऱ आमिर खान जैसे स्टार्स के भी बंगले हैं।
-
पंकज त्रिपाठी के साथ यहां उनकी पत्नी मृदुला और एक बेटी रहती हैं।
-
पंकज त्रिपाठा अकसर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से घर और परिवार की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
-
पंकज त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह मुंबई आए थे तब वह यहां पत्नी के साथ एक कमरे के मकान में रहते थे। अब उनका खुद का अपना एक बड़ा सा घर है। पत्नी मृदुला के साथ पंकज त्रिपाठी।
-
All Photos: Pankaj Tripathi Instagram
