-
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को विभिन्न क्षेत्र की हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले लोगों में फिल्म, विज्ञान, खेल और सामाजिक सरोकार से जुड़ी कई हस्तियां शामिल है। राष्ट्रपति ने 54 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। मशहूर लोकगायिका तीजन बाई और लार्सन एंड टर्बो के चेयरमैन अनिल कुमार नायक को दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। पद्म भूषण पुरस्कार पाने वालों में आरएसएस के वरिष्ठ नेता दर्शन लाल जैन, एमडीएच के सीईओ महाश्य धर्मपाल गुलाटी, चिकित्सा विशेषज्ञ अशोक लक्ष्मणराव कुकाडे, वैज्ञानिक नंबी नारायण, पर्वतारोही बछेन्द्री पाल और कैग के पूर्व निदेशक वीके शंगलु का नाम शामिल है। (PTI Photo)
-
भारत में लोकगायन के क्षेत्र का बड़ा नाम और छत्तीसगढ़ की लोकगायिका तीजन बाई को साल 2019 के पद्म विभूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया। (PTI Photo)
-
लार्सन एंड टर्बों के चेयरमैन अनिल कुमार नायक पद्म विभूषण सम्मान ग्रहण करते हुए। (PTI Photo)
-
मसालों की दुनिया के जाने-माने ब्रांड एमडीएच के सीईओ महाशय धर्मपाल गुलाटी को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। (PTI Photo)
-
ISRO वैज्ञानिक एस.नम्बी नारायणन को विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण पुरस्कार, 2019 से सम्मानित किया गया। (PTI Photo)
-
मशहूर पर्वतारोही बछेन्द्री पाल को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। (PTI Photo)
क्रिकेटर गौतम गंभीर पद्म श्री पुरस्कार ग्रहण करते हुए।(PTI Photo) -
फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी पद्म श्री ग्रहण करने से पहले राष्ट्रपति को प्रणाम करते हुए। (PTI Photo)
-
मशहूर फुटबॉलर सुनील छेत्री राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पद्म श्री सम्मान ग्रहण करते हुए। (PTI Photo)
-
तीरंदाज खिलाड़ी बोमबायला देवी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म श्री से सम्मानित किया। (PTI Photo)
-
भारतीय बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रशांति सिंह को पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। (PTI Photo)
-
पर्यावरण के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाली सालुमारदा थिमक्का को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। सालुमारदा थिमक्का कर्नाटक की निवासी हैं और चार किलोमीटर के इलाके में 385 बरगद के पेड़ लगाने के लिए जानी जाती हैं। (PTI Photo)
-
वरिष्ठ वकील एच.एस.फुल्का राष्ट्रपति कोविंद से पद्म श्री पुरस्कार ग्रहण करते हुए। (PTI Photo)
-
पद्म पुरस्कारों के विजेताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। (PTI Photo)
