• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. osho secret open by a book dont kill him

कभी ओशो की प्रिय रहीं मां आनंद शीला ने किताब में उन पर लगाए हैं कई गंभीर आरोप

20वीं सदी के आध्यात्मिक गुरुओं में आचार्य रजनीश ‘ओशो’ का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। वह, उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने सभी धर्मों का खंडन करते हुए एक अलग ही पंथ चलाया था। लेकिन ओशो के बारे में एक खुलासा हुआ।

By: Mohani
December 12, 2015 05:09 IST
हमें फॉलो करें
  • Osho, Bhagwan Osho, OSho rajneesh, Osho free sex Education, Osho centres, Businessman Osho, Maa Sheela book, A membre by Anand leela sheela, Dont kill him
    1/6

    11 दिसंबर, 1931 को जन्‍मे आचार्य रजनीश 'ओशो' का नाम 20वीं सदी के आध्यात्मिक गुरुओं में प्रमुखता से लिया जाता है। वह, उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने सभी धर्मों का खंडन करते हुए एक अलग ही पंथ चलाया था। एक जमाने में रजनीश ओशो की सबसे करीबी और प्रिय रहीं मां आनंद शीला ने अपनी किताब में उनके बारे में कई बातें लिखी हैं। हालांकि, मां आनंद शीला पर ओशो के आश्रम में घपला करने का आरोप भी लगा था। 55 मिलियन डॉलर का घपला करने के आरोप में उन्हें 39 दिनों तक जेल में रहना पड़ा था। जेल से रिहा होने के बाद आनंद शीला ने किताब 'डोंट किल हिम! द स्‍टोरी ऑफ माई लाइफ विद भगवान रजनीश' लिखी। 2013 में आई इस किताब में उन्‍होंने कई दावे किए।

  • 2/6

    मां आनंद शीला ने अपनी किताब में लिखा कि, मुंबई स्‍थित मेरे चाचा के बंगले के ठीक सामने ही रजनीश का घर था। इसलिए उनसे मुलाकात की मेरी इच्‍छा जल्‍द ही पूरी हो गई। जब मैं रजनीश के घर गई तो वह सफेद कपड़ों में बैठे थे। उनके ठीक पीछे एक छोटी सी टेबल थी जिस पर कई किताबें पड़ी थीं। उनकी कुर्सी के सामने दो पलंग थे। वह जब मुझसे मिले तो कुछ क्षणों तक उन्‍होंने मुझे अपने सीने से लगाए रखा। उस समय मुझे एक अद्भुत व आनंद का अनुभव हुआ। इसके बाद आहिस्‍ता-आहिस्‍ता उन्‍होंने मुझे छोड़ा और फिर मेरा हाथ पकड़ लिया। मेरे सिर को अपनी गोद में रखा। इसके बाद उन्‍होंने मेरे पिता से बातचीत शुरु की।

  • 3/6

    किताब 'डोंट किल हिम! द स्‍टोरी ऑफ माई लाइफ विद भगवान रजनीश' में लिखा है कि ओशो के आश्रम में अध्यात्म के नाम पर खुले आम सेक्स की बातें होती थीं और शारीरिक रिश्‍ते बनाने पर पाबंदी नहीं थी। शिविरों में सबसे ज्यादा सेक्स पर ही चर्चा होती थी। आश्रम का हर संन्यासी एक महीने में करीब 90 लोगों के साथ सेक्स करता था। ओशो अपने भक्तों को बताते थे कि सेक्स की इच्छा को दबाना कई कष्टों का कारण हो सकता है, इसलिए खुलकर सेक्स करना चाहिए।

  • 4/6

    शीला ने अपनी किताब में लिखा है कि ओशो अद्भुत बिजनेसमैन थे। उन्‍हें अपने प्रोड्क्‍ट, उसकी कीमत और मार्केट की अच्‍छी जानकारी थी। वे आश्रम को इस तरह चलाना चाहते थे जिससे तमाम खर्च रिकवर हो जाएं। इसी के चलते आश्रम में प्रवेश के लिए फीस भी वसूली जाती थी। उनके थेरेपिस्‍ट ग्रुप भी आश्रम में थेरेपी के लिए पैसे लिया करते थे। आश्रम में आने वाले लोगों को उनका मनपसंद भोजन मुहैया करवाया जाता था। इसके लिए भरपूर पैसा वसूला जाता था।

  • 5/6

    'संभोग से समाधि की ओर' जैसी पुस्तकें लिखने वाले ओशो कई बार इसे लेकर भी विवादों में आए। मां शीला की किताब में लिखा गया है कि आश्रम में रह रहे सभी संन्‍यासियों का शोषण होता था। ओशो अपने बेबाक और स्पष्ट विचारों से विवादों में भी रहे। उनका कहना था कि वे जो बात करते हैं, उसे अमीर और बुद्धिमान व्यक्ति ही समझ सकता है। आनंद शीला के मुताबिक ओशो ड्रग्स की लत का शिकार हुए थे। उनकी मौत 1990 में हुई थी।

  • 6/6

    ओशो के पास 90 लग्जरी रॉल्स रॉयस गाड़‍ियां थीं। लगभग 15 वर्ष तक लगातार सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहने के बाद आचार्य रजनीश उर्फ ओशो ने वर्ष 1981 में मौन धारण कर लिया था। इसके बाद उनके द्वारा रिकॉर्डेड सत्संग और किताबों से ही उनके प्रवचनों का प्रसार होता था। वर्ष 1984 में उन्होंने सीमित रहकर फिर से सार्वजनिक सभाएं करना शुरू किया। जून, 1981 में आचार्य रजनीश अपने इलाज के लिए अमरीका गए, जहां ओरेगन सिटी में उन्होंने ‘रजनीशपुरम’ की स्थापना की।

TOPICS
Osho
OSho rajneesh
अपडेट
विराट, रोहित, राहुल और गिल; विजय हजारे ट्रॉफी में पिछली बार कब खेले थे भारतीय सितारे
SIR 2.0 के ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में हटाए गए 3.68 करोड़ मतदाताओं के नाम, अंडमान में सबसे ज्यादा रहा आंकड़ा, जानिए अन्य राज्यों का हाल
भारत-बांग्लादेश तनाव: दोनों देशों ने एक-दूसरे के राजदूतों को किया तलब
भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान: विलियमसन बाहर, केवल T20I खेलेंगे सेंटनर और रचिन
भारतीय महिलाओं की टी20 में सबसे बड़ी जीत, हरमनप्रीत कौर ने की मेग लेनिंग की बराबरी
‘अपनी राय वहीं रखो जहां…’, तेलुगु एक्टर शिवाजी के खिलाफ फूटा राम गोपाल वर्मा का गुस्सा, महिला आयोग ने भी भेजा नोटिस
कैब में बेटी की हाथ से बनाई पेंटिंग लगाकर चल रहा था एक पिता, सफर कर रही लड़की ने बना लिया प्यारा सा वीडियो
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
‘ट्रम्प ने कम से कम आठ एपस्टीन फ्लाइट में यात्रा की’, अमेरिका के न्याय विभाग ने जारी की नई फाइलें
शैफाली वर्मा ने 27 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक, नहीं तोड़ पाईं ऋचा घोष और स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड
CAT 2025 Result: कैट रिजल्ट जारी होने की तारीख घोषित, 2.58 लाख उम्मीदवारों का खत्म होगा इंतजार
असम के कार्बी आंगलोंग में फिर भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने दुकानों में लगाई आग, IPS समेत कई पुलिसकर्मी घायल, इंटरनेट ठप
फोटो गैलरी
8 Photos
फैटी लिवर में क्या खाना चाहिए? डाइट में जरूर जोड़ें ये सब्जियां
10 hours agoDecember 23, 2025
7 Photos
आर्ट के छात्रों को लिए स्मार्ट डिप्लोमा कोर्स, मोटी सैलरी के साथ कम बजट में सेट कर सकते हैं खुद का बिजनेस
12 hours agoDecember 23, 2025
11 Photos
चम्मच छोड़िए, हाथों से खाइए: आयुर्वेदिक विज्ञान की नजर से जानिए फायदे और क्यों है ये सबसे हेल्दी आदत
12 hours agoDecember 23, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US