• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. not from france the surprising history of french fries

क्या आप जानते हैं? फ्रेंच फ्राइज़ का फ्रांस से नहीं है कोई लेना-देना, जानिए कैसे पड़ा इसका नाम ‘French Fries’

French Fries को लोग फ्रांस की डिश मानते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की ये डिश वहां की नहीं है। आलू से बनी यह साधारण सी दिखने वाली साइड डिश समय के साथ दुनिया की सबसे पसंदीदा स्नैक्स में शामिल हो गई। लेकिन अगर आपको इसकी कहानी पता चलेगी तो और भी ज्यादा चौंक…

By: Archana Keshri
January 19, 2026 16:27 IST
हमें फॉलो करें
  • Belgian fries history
    1/10

    जब भी फ्रेंच फ्राइज़ का नाम आता है, ज्यादातर लोगों के दिमाग में फ्रांस की तस्वीर उभरती है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि जिन फ्राइज़ को हम आज पूरी दुनिया में ‘French Fries’ के नाम से जानते हैं, उनका असली जन्मस्थान फ्रांस नहीं, बल्कि बेल्जियम माना जाता है। इस लोकप्रिय डिश का नाम कैसे पड़ा और यह पूरी दुनिया में कैसे मशहूर हुई, इसकी कहानी उतनी ही दिलचस्प है जितनी इसका स्वाद। (Photo Source: Pexels)

  • 2/10

    फ्रेंच फ्राइज़ की शुरुआत: बेल्जियम से जुड़ी कहानी
    इतिहासकारों के अनुसार, 17वीं और 18वीं सदी के बीच बेल्जियम के म्यूज़ (Meuse) नदी क्षेत्र में रहने वाले लोग सर्दियों में मछली की कमी होने पर आलू को पतली पट्टियों में काटकर तलने लगे। मछली की तरह दिखने वाले ये तले हुए आलू धीरे-धीरे स्थानीय लोगों का पसंदीदा भोजन बन गए। यहीं से फ्राइज़ के शुरुआती रूप की शुरुआत मानी जाती है। (Photo Source: Pexels)

  • 3/10

    फिर नाम पड़ा ‘फ्रेंच फ्राइज़’ कैसे?
    प्रथम विश्व युद्ध (World War I) के दौरान जब अमेरिकी सैनिक बेल्जियम पहुंचे, तो उन्होंने वहां तले हुए आलू खाए। उस समय बेल्जियन सेना में फ्रेंच भाषा का इस्तेमाल होता था, जिससे अमेरिकी सैनिकों को लगा कि वे फ्रांस में हैं। इसी गलतफहमी के कारण उन्होंने इस डिश को ‘French Fries’ कहना शुरू कर दिया। (Photo Source: Pexels)

  • 4/10

    हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि ‘French fried potatoes’ शब्द का इस्तेमाल अमेरिका में इससे पहले भी हो चुका था। साल 1802 में थॉमस जेफरसन ने व्हाइट हाउस के एक डिनर में ‘French manner में परोसे गए आलू’ का जिक्र किया था। 1856 तक यह नाम किताबों में भी दर्ज हो चुका था। (Photo Source: Pexels)

  • 5/10

    फ्रांस और बेल्जियम के बीच विवाद
    फ्रेंच फ्राइज़ को लेकर आज भी फ्रांस और बेल्जियम दोनों ही देश दावा करते हैं। बेल्जियम जहां इसकी शुरुआत का श्रेय लेता है, वहीं फ्रांस का कहना है कि इसे लोकप्रिय बनाने और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में फ्रांसीसी खानपान संस्कृति की बड़ी भूमिका रही है। सच चाहे जो भी हो, यह साफ है कि फ्राइज़ यूरोप की साझा विरासत बन चुकी हैं। (Photo Source: Pexels)

  • 6/10

    अमेरिका में फ्रेंच फ्राइज़ की लोकप्रियता
    अमेरिका में फ्रेंच फ्राइज़ को असली पहचान फास्ट फूड के साथ मिली। वर्ल्ड वॉर I से लौटे सैनिकों के साथ यह डिश अमेरिका पहुंची और फिर बर्गर के साथ इसका कॉम्बिनेशन हिट हो गया। सस्ती, जल्दी बनने वाली और स्वाद से भरपूर फ्राइज़ फास्ट फूड इंडस्ट्री के लिए एकदम परफेक्ट साबित हुईं। आज अमेरिका में फ्रेंच फ्राइज़ के साथ केचप, मेयोनीज़, रैंच ड्रेसिंग और यहां तक कि कुछ लोग मिल्कशेक तक ट्राई करते हैं। (Photo Source: Pexels)

  • 7/10

    यूरोप में फ्राइज़ के पारंपरिक व्यंजन
    मूल्स-फ्राइट्स (Moules-Frites): बेल्जियम और फ्रांस में बेहद लोकप्रिय, जिसमें मसल्स (सीप) के साथ फ्राइज़ परोसी जाती हैं। (Photo Source: Pexels)

  • 8/10

    स्टेक फ्राइट्स (Steak Frites): फ्रांस का मशहूर कैफे डिश, जिसमें स्टेक के साथ कुरकुरी फ्राइज़ दी जाती हैं। (Photo Source: Pexels)

  • 9/10

    आज की फ्रेंच फ्राइज़
    आज फ्रेंच फ्राइज़ सिर्फ आलू तक सीमित नहीं हैं। शकरकंद (Sweet Potato Fries), चीज़ फ्राइज़, चिली चीज़ फ्राइज़ और पुटीन जैसी डिशेज़ ने इसे और भी खास बना दिया है। चाहे सॉफ्ट हों या एक्स्ट्रा क्रिस्पी, फ्राइज़ हर रूप में पसंद की जाती हैं। (Photo Source: Pexels)

  • 10/10

    क्यों हैं फ्रेंच फ्राइज़ इतनी लोकप्रिय?
    बाहर से कुरकुरे और क्रिस्पी, अंदर से नरम, नमकीन और गरम फ्राइज हर उम्र के लोगों को पसंद आते हैं। ये सादे भी अच्छे लगते हैं और अलग-अलग सॉस के साथ भी। शायद यही वजह है कि एक समय मछली का विकल्प रहे फ्राइज आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय साइड डिश बन चुके हैं। (Photo Source: Pexels)
    (यह भी पढ़ें: सिर्फ खाने नहीं, संस्कृति की पहचान हैं UNESCO की ये 8 फूड ट्रेडिशन)

TOPICS
Best dishes
dishes
fast food
Food
Foods
+ 1 More
अपडेट
Yoga For Spinal Cord: रीढ़ की हड्डी में दर्द से हैं परेशान? बाबा रामदेव से जानिए इसके लिए बेस्ट योगासन
Border 2 vs OTT Release: 23 जनवरी को ओटीटी पर महा-रिलीज, ‘बॉर्डर 2’ से टकराने आ रहीं ये फिल्में
‘न माया मिली न राम…’, महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव के बाद सबसे बड़े ‘लूजर’ साबित हुए अजित पवार
बेसमेंट के गड्ढे में गिरने से इंजीनियर की मौत का मामला: हटाए गए नोएडा ऑथोरिटी के सीईओ, जानें अब तक क्या-क्या हुआ
‘महान देश खामोशी में नहीं बनते’, राहुल गांधी ने कोच्चि से RSS-BJP पर बोला हमला
कौन हैं नितिन नबीन? निर्विरोध चुने गए बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बने प्रस्तावक
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में भीषण धमाका, कई लोगों की मौत
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
Yamaha की 2026 में बड़ी तैयारी: भारत में लॉन्च होगी नई R2 बाइक, दो इलेक्ट्रिक स्कूटर और Nmax 155
गर्म पानी से लेकर देसी ड्रिंक तक… 50 की उम्र में ऐसे खुद को फिट रखती हैं चित्रांगदा सिंह
‘सार्वजनिक रूप से बताना संभव नहीं’, राहुल गांधी संग बैठक को लेकर डीके की चुप्पी, बोले- हाईकमान से मिलने दिल्ली जा रहा हूं
बर्फबारी की वजह से थम गया शहर! बिल्डिंग के 4 फ्लोर तक बर्फ की मोटी परत; वायरल वीडियो देख सहम जाएगा दिल
फोटो गैलरी
9 Photos
विज्ञान से साबित 8 अनोखे बॉडी ट्रिक्स, जो रोजमर्रा की परेशानियों में तुरंत करते हैं मदद
29 minutes agoJanuary 19, 2026
11 Photos
हीलिंग प्रोसेस से बिना बोले भावनाओं को महसूस करने तक, शरीर के अंदर छिपी हैं ये 5 अद्भुत शक्तियां
2 hours agoJanuary 19, 2026
7 Photos
दिमाग को सुपरफास्ट बनाना है? इसकी परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए रोज जरूर करें ये काम
3 hours agoJanuary 19, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US