-
जब भी फ्रेंच फ्राइज़ का नाम आता है, ज्यादातर लोगों के दिमाग में फ्रांस की तस्वीर उभरती है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि जिन फ्राइज़ को हम आज पूरी दुनिया में ‘French Fries’ के नाम से जानते हैं, उनका असली जन्मस्थान फ्रांस नहीं, बल्कि बेल्जियम माना जाता है। इस लोकप्रिय डिश का नाम कैसे पड़ा और यह पूरी दुनिया में कैसे मशहूर हुई, इसकी कहानी उतनी ही दिलचस्प है जितनी इसका स्वाद। (Photo Source: Pexels)
-
फ्रेंच फ्राइज़ की शुरुआत: बेल्जियम से जुड़ी कहानी
इतिहासकारों के अनुसार, 17वीं और 18वीं सदी के बीच बेल्जियम के म्यूज़ (Meuse) नदी क्षेत्र में रहने वाले लोग सर्दियों में मछली की कमी होने पर आलू को पतली पट्टियों में काटकर तलने लगे। मछली की तरह दिखने वाले ये तले हुए आलू धीरे-धीरे स्थानीय लोगों का पसंदीदा भोजन बन गए। यहीं से फ्राइज़ के शुरुआती रूप की शुरुआत मानी जाती है। (Photo Source: Pexels) -
फिर नाम पड़ा ‘फ्रेंच फ्राइज़’ कैसे?
प्रथम विश्व युद्ध (World War I) के दौरान जब अमेरिकी सैनिक बेल्जियम पहुंचे, तो उन्होंने वहां तले हुए आलू खाए। उस समय बेल्जियन सेना में फ्रेंच भाषा का इस्तेमाल होता था, जिससे अमेरिकी सैनिकों को लगा कि वे फ्रांस में हैं। इसी गलतफहमी के कारण उन्होंने इस डिश को ‘French Fries’ कहना शुरू कर दिया। (Photo Source: Pexels) -
हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि ‘French fried potatoes’ शब्द का इस्तेमाल अमेरिका में इससे पहले भी हो चुका था। साल 1802 में थॉमस जेफरसन ने व्हाइट हाउस के एक डिनर में ‘French manner में परोसे गए आलू’ का जिक्र किया था। 1856 तक यह नाम किताबों में भी दर्ज हो चुका था। (Photo Source: Pexels)
-
फ्रांस और बेल्जियम के बीच विवाद
फ्रेंच फ्राइज़ को लेकर आज भी फ्रांस और बेल्जियम दोनों ही देश दावा करते हैं। बेल्जियम जहां इसकी शुरुआत का श्रेय लेता है, वहीं फ्रांस का कहना है कि इसे लोकप्रिय बनाने और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में फ्रांसीसी खानपान संस्कृति की बड़ी भूमिका रही है। सच चाहे जो भी हो, यह साफ है कि फ्राइज़ यूरोप की साझा विरासत बन चुकी हैं। (Photo Source: Pexels) -
अमेरिका में फ्रेंच फ्राइज़ की लोकप्रियता
अमेरिका में फ्रेंच फ्राइज़ को असली पहचान फास्ट फूड के साथ मिली। वर्ल्ड वॉर I से लौटे सैनिकों के साथ यह डिश अमेरिका पहुंची और फिर बर्गर के साथ इसका कॉम्बिनेशन हिट हो गया। सस्ती, जल्दी बनने वाली और स्वाद से भरपूर फ्राइज़ फास्ट फूड इंडस्ट्री के लिए एकदम परफेक्ट साबित हुईं। आज अमेरिका में फ्रेंच फ्राइज़ के साथ केचप, मेयोनीज़, रैंच ड्रेसिंग और यहां तक कि कुछ लोग मिल्कशेक तक ट्राई करते हैं। (Photo Source: Pexels) -
यूरोप में फ्राइज़ के पारंपरिक व्यंजन
मूल्स-फ्राइट्स (Moules-Frites): बेल्जियम और फ्रांस में बेहद लोकप्रिय, जिसमें मसल्स (सीप) के साथ फ्राइज़ परोसी जाती हैं। (Photo Source: Pexels) -
स्टेक फ्राइट्स (Steak Frites): फ्रांस का मशहूर कैफे डिश, जिसमें स्टेक के साथ कुरकुरी फ्राइज़ दी जाती हैं। (Photo Source: Pexels)
-
आज की फ्रेंच फ्राइज़
आज फ्रेंच फ्राइज़ सिर्फ आलू तक सीमित नहीं हैं। शकरकंद (Sweet Potato Fries), चीज़ फ्राइज़, चिली चीज़ फ्राइज़ और पुटीन जैसी डिशेज़ ने इसे और भी खास बना दिया है। चाहे सॉफ्ट हों या एक्स्ट्रा क्रिस्पी, फ्राइज़ हर रूप में पसंद की जाती हैं। (Photo Source: Pexels) -
क्यों हैं फ्रेंच फ्राइज़ इतनी लोकप्रिय?
बाहर से कुरकुरे और क्रिस्पी, अंदर से नरम, नमकीन और गरम फ्राइज हर उम्र के लोगों को पसंद आते हैं। ये सादे भी अच्छे लगते हैं और अलग-अलग सॉस के साथ भी। शायद यही वजह है कि एक समय मछली का विकल्प रहे फ्राइज आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय साइड डिश बन चुके हैं। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: सिर्फ खाने नहीं, संस्कृति की पहचान हैं UNESCO की ये 8 फूड ट्रेडिशन)