-
भारत के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, जो वर्तमान में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, सिर्फ अपनी राजनीतिक करियर के लिए नहीं, बल्कि अपने खाने के शौक के लिए भी काफी मशहूर हैं। (Photo Source: Express Achieve)
-
67 वर्षीय गडकरी का फिलॉसफी हमेशा से ही अच्छा खाना और मानवता की सेवा करना रहा है। नितिन गडकरी ने कई बार यह कहा है कि वह भारतीय शाकाहारी भोजन के बहुत शौकी हैं। (Photo Source: Nitin Gadkari/Facebook)
-
इंडियन चाइनीस फूड के अलावा, उन्हें मुंबई, पुणे और नागपुर के लोकल फूड बहुत पसंद हैं। उनके मुताबिक, उनके घर में एक पूरी टीम है जो हर दिन के मेन्यू पर चर्चा करती है और फिर वह तय करते हैं कि उन्हें क्या खाना है। (Photo Source: Nitin Gadkari/Facebook)
-
उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें वड़ा पाव, समोसा, भेल, रोटी, चावल, पुरण पोली, सूप, सलाद, बरफी, रबड़ी जैसी चीजें बहुत पसंद है। उनका कहना है कि वह इंडियन वेजिटेरियन फूड के साथ ही लोकल स्ट्रीट फूड का भी भरपूर आनंद लेते हैं। (Photo Source: Nitin Gadkari/Facebook)
-
अपने इंटरव्यू में गडकरी ने कहा था कि उन्हें किसी भी दूसरे शहर के मुकाबले मुंबई का खाना ज्यादा अच्छा लगता है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था, “मुंबई जैसा कुछ नहीं है। रात को 12 बजे ही कम पैसे में आपको खाना मिल जाएगा।” (Photo Source: Nitin Gadkari/Facebook)
-
उन्होंने कहा था कि वह मुंबई की भेल, पाव भाजी, पुलाव, वड़ा पाव, सैंडविच और अन्य स्ट्रीट फूड्स के शौकिन हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह कभी-कभी रात को निकलकर मुंबई के फुटपाथ पर और छोटे-छोटे स्ट्रीट पर जाकर भेल खाते हैं। (Photo Source: Nitin Gadkari/Facebook)
-
उनके मुताबिक, स्ट्रीट फूड सिर्फ खाने की चीज नहीं है, बल्कि यह जीवन के छोटे-छोटे सुखों का एक हिस्सा है।वह मानते हैं कि स्ट्रीट फूड न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि यह शहर की संस्कृति और उसके लोगों के जुड़ाव का भी प्रतीक हैं। (Photo Source: Nitin Gadkari/Facebook)
(यह भी पढ़ें: लीवर से खून तक, शरीर के हर हिस्से को ऐसे करें डिटॉक्स, बॉडी में मौजूद सारे टॉक्सिन्स निकल जाएंगे बाहर)
