-
भारत की महिलाओं ने देश की आजादी से लेकर संविधान निर्माण तक में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके अलावा एक स्वतंत्र देश की सक्रिय राजनीति में हिस्सा लेकर समाज कल्याण में भी अहम भूमिका निभाई है। लेकिन यह बात सही है कि आज भी भारतीय राजनीति में महिलाओं की उपस्थिति पर्याप्त संख्या में नहीं है। देश की महिलाओं को आरक्षण देकर भी राजनीति में लाने की बात होती रही है। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हम आपको तत्कालीन 12 महिला सांसदों की संसद के अंदर ली गई तस्वीरें दिखा रहे हैं। (Source: Express Photo by Renuka Puri)
-
अंबिका सोनी राज्यसभा सांसद हैं। कांग्रेस से जुड़ी हुईं अंबिका राज्यसभा में पंजाब का प्रतिनिधित्व करती हैं। (Source: Express Photo by Renuka Puri)
-
भावना गवली लोकसभा सांसद हैं। वह शिवसेना से जुड़ी हुई हैं। (Source: Express Photo by Renuka Puri)
-
हरसिमरत कौर बादल ने अपना राजनीतिक करियर साल 2009 में शुरू किया था। हरसिमरत भटिंडा से लोकसभा सांसद हैं। (Source: Express Photo by Renuka Puri)
-
यह छाया वर्मा की तस्वीर है। कांग्रेस से जुड़ी छाया राज्यसभा सांसद है और वह छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करती हैं। (Source: Express Photo by Renuka Puri)
-
विप्लव ठाकुर राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हुई हैं। विप्लव राज्यसभा में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करती हैं। (Source: Express Photo by Renuka Puri)
-
गीथा कोठपल्ली लोकसभा सांसद हैं। साल 2014 में पहली बार वह लोकसभा के लिए चुनी गई हैं। (Source: Express Photo by Renuka Puri)
-
कनिमोई डीएमके पार्टी से जुड़ी हुई हैं। वह राज्यसभा सांसद हैं। बता दें कि कनिमोई तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि की बेटी हैं। (Source: Express Photo by Renuka Puri)
-
ये भारत की पहली और तत्कालीन रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण हैं। इनकी गिनती आज हमारे देश की सबसे ताकतवर महिला नेताओं में होती है। (Source: Express Photo by Renuka Puri)
रजनी पाटिल राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हुई हैं। वह साल 2013 में राज्यसभा के लिए चुनी गई थीं। (Source: Express Photo by Renuka Puri) -
वंदना चव्हाण साल 2012 में राज्यसभा के लिए चुनी गई थीं। वंदना कांग्रेस की सदस्या हैं। (Source: Express Photo by Renuka Puri)
-
रेणुका बुटा साल 2014 में लोकसभा के लिए चुनी गई थीं। वह आंध्र प्रदेश के कर्नूल सीट से सांसद हैं। (Source: Express Photo by Renuka Puri)
-
MP सावित्री बाई फुले भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई हैं। वह जाति और महिलाओं के मुद्दों को उठाने के लिए जानी जाती हैं। (Source: Express Photo by Renuka Puri)