• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • ई-पेपर
  • आज की ताजा खबर
  • दलीप ट्रॉफी
  • बिहार चुनाव
  • राशिफल
  • वायरल
  • व्यापार
  • हिन्दू कैलेंडर
  • आज की ताजा खबर
  • दलीप ट्रॉफी
  • बिहार चुनाव
  • राशिफल
  • वायरल
  • व्यापार
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. netherlands so few crimes they imported prisoners to keep jails open

इस देश में नहीं होता क्राइम, खाली पड़ी थी जेल तो हजारों कर्मचारियों की नौकरी बचाने के लिए दूसरे देश से लाए गए कैदी

दुनियाभर में अपराधों का बढ़ना एक गंभीर समस्या है। कहीं आतंकवाद का खतरा है, तो कहीं गरीबी और भूखमरी के चलते चोरी और हिंसा जैसी घटनाएं आम हैं। लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि धरती पर कोई ऐसा देश भी है, जहां की जेलें खाली पड़ी हैं?

By: Archana Keshri
November 16, 2024 17:25 IST
हमें फॉलो करें
  • Dutch justice system
    1/7

    दुनियाभर में अपराध एक बड़ी समस्या है। कई देशों में लूट-पाट, डकैती, और मर्डर जैसी घटनाएं आम हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है, जहां अपराध की दर इतनी कम है कि जेलें खाली पड़ी हैं? जी हां, यूरोप का एक देश, नीदरलैंड (Netherlands), ऐसा ही उदाहरण प्रस्तुत करता है। यहां अपराध दर इतनी कम हो चुकी है कि जेलों को बंद करने तक की नौबत आ गई। (Photo Source: Pexels)

  • 2/7

    बताया जाता है कि साल 2013 में यहां केवल 19 कैदी बचे थे, और 2018 तक आते-आते कई जेलें खाली हो गईं। 2016 की एक रिपोर्ट के अनुसार, डच न्याय मंत्रालय ने अनुमान लगाया था कि अगले कुछ वर्षों में अपराध दर में सालाना 0.9% की गिरावट आएगी। इस वजह से सरकार ने कई जेलों को बंद करने का फैसला कर लिया। (Photo Source: Pexels)

  • 3/7

    जेलें बंद होने का मतलब था कि वहां काम करने वाले करीब 2000 कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा मंडराने लगा। इनमें से केवल 700 कर्मचारियों को अन्य सरकारी विभागों में ट्रांसफर किया जा सकता था। लेकिन बाकी लोगों की नौकरियां बचाने के लिए उन्हें एक अनोखा कदम उठाना पड़ा। (Photo Source: Pexels)

  • 4/7

    नीदरलैंड ने अपनी जेल व्यवस्था को बनाए रखने और कर्मचारियों की नौकरियां बचाने के लिए 2017 में नॉर्वे से कैदियों को लाने का फैसला किया। नॉर्वे और नीदरलैंड के बीच हुए समझौते के तहत नॉर्वे के अपराधियों को नीदरलैंड की खाली जेलों में रखा गया। (Photo Source: Pexels)

  • 5/7

    आपको बता दें, नीदरलैंड में कैदियों को सुधारने और उन्हें दोबारा समाज में शामिल करने के लिए कई अनूठे तरीके अपनाए जाते हैं। यहां कैदियों को जेल में बैठाने के बजाय उनसे पढ़ाई, लिखाई और खुले में काम करवाया जाता है। यह न केवल उनकी मानसिक स्थिति को सुधारता है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर भी बनाता है। (Photo Source: Pexels)

  • 6/7

    वहीं, इनकी देखरेख के लिए एंकल मॉनिटरिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है। यह एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, जिसे कैदियों को पहनना अनिवार्य होता है। इससे उनकी लोकेशन पर नजर रखी जाती है। अगर कोई कैदी तय सीमा से बाहर जाता है, तो डिवाइस में लगे रेडियो सिग्नल के जरिए पुलिस को तुरंत सूचना मिलती है। (Photo Source: Pexels)

  • 7/7

    बात करें नीदरलैंड में अपराध कम होने के पीछे के कारणों की तो यहां की शिक्षा प्रणाली लोगों को नैतिकता और सही-गलत की समझ देती है। यहां गरीबी और बेरोजगारी की दर काफी कम है, जिससे अपराध की संभावना घट जाती है। इसके अलावा यहां पुलिस और न्याय प्रणाली बेहद मजबूत है, जिससे अपराधी बच नहीं पाते। वहीं, यहां अपराधियों को सजा के साथ सुधार का मौका दिया जाता है। (Photo Source: Pexels)
    (यह भी पढ़ें: बीयर की बोतल का रंग क्यों होता है हरा या भूरा? जानिए इसके पीछे का दिलचस्प कारण)

TOPICS
netherland
Netherlands
norway
Trending Topics
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार
Trending Stories
  • खाली पेट दूध पीना कितना सही? आयुर्वेद के अनुसार शरीर पर पड़ता है ऐसा असर
  • Nepal Protest News LIVE: नेपाल में Gen-Z का विरोध प्रदर्शन, एक प्रदर्शनकारी की मौत-दो पत्रकार घायल
  • Pitru Paksha 2025: आखिर क्यों और किसका होता है त्रिपिंडी श्राद्ध, क्या होता है इसका मतलब? जानिए इसे कौन कर सकता है और महत्व
  • आंतों की सफाई और Stomach गैस का इलाज करेंगे ये 3 जादुई फल, 100 ग्राम रोज़ खाएं, ढोलक जैसी तोंद बन जाएगी फ्लैट
  • एशिया कप हॉकी में भारतीय महिलाओं का दबदबा; सिंगापुर को 12-0 से रौंदा, मुमताज खान और नवनीत कौर की हैट्रिक
  • Fact Check: म्यांमार में बरामद हथियारों का पुराना वीडियो मणिपुर का बताकर वायरल, दावा झूठा 
  • ‘इन गंवार लोगों को…’ अली गोनी ने बताया गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन के बुर्के पहनने वाले वीडियो का सच, बोले- मैं उसको मदीना लेकर गया…
  • इजरायल: गोलीबारी में पांच लोगों की मौत, कई घायल, दो हमलावर ढेर
  • Apple Event 2025: Apple Watch Series 11 से लेकर AirPods Pro 3 तक, क्या नया लेकर आ रहा है एप्पल?
  • पैदल चलते समय कहीं आप भी तो नहीं करते ये 5 गलतियां, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान
Follow Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
Download Apps
  • Play_stor
  • Apple_stor
Express Group
  • The Indian Express
  • The Financial Express
  • Loksatta
  • IeTamil.Com
  • IeMalayalam.Com
  • IeBangla.Com
  • ieGujarati.com
  • InUth
  • IE Education
  • The ExpressGroup
  • Ramnath Goenka Awards
Quick Links
  • T&C
  • Privacy Policy
  • Latest News
  • Contact Us
  • About US
  • This Website Follows The DNPA’s Code Of Conduct
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • नई दिल्ली
  • मुंबई
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • RSS
  • Privacy Policy
  • About US