-
मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) को उनके एक गाने के लिए जमकर ट्रोल किा जा रहा है। दरअसल नेहा कक्कड़ ने फाल्गुनी पाठक (Falguni Pathak) के सुपरहिट गाने ‘मैंने पायल है छनकाई’ को रिक्रिएट किया है। गाने लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया। फाल्गुनी पाठक ने तो यहां तक कह दिया कि मुझे बस उल्टी आने वाली थी।
-
नेहा कक्कड़ ने इससे पहले भी कई पुराने गानों को रिक्रिएट किया है। कुछ गानों को खूब पसंद किया गया तो वहीं कुछ पर सुनने वालों ने भौंहें भी चढ़ाईं। आइए डालते हैं नजर:
-
साल 2019 में नेहा कक्कड़ ने फाल्गुनी पाठक के एक और गाने ‘याद पिया की आने लगी’ को रिक्रिएट किया था। तब भी लोगों ने उन्हें ट्रोल किया था।
-
नेहा हिमेश रेशमिया और श्रेया घोषाल द्वारा गाए सुपरहिट सॉन्ग ‘आशिक बनाया आपने’ को भी अपनी आवाज में दोबारा गा चुकी हैं। इस गाने के लिए भी वह ट्रोल हुई थीं।
-
‘तू चीज बड़ी है मस्त मस्त’ को भी नेहा ने अपनी आवाज में गाया था। इस गाने पर नेहा की आवाज काफी सूट हुई थी।
-
‘छम्मा छम्मा’ गा कर नेहा कक्कड़ ने कुछ को निराश तो बहुतों को झूमने पर मजबूर किया था।
-
जुड़वा 2 के लिए नेहा ने 90 के दशक के फेमस सॉन्ग ‘लिफ्ट तेरी बंद है’ को रिक्रिएट किया था। वो गाना भी सुपरहिट हुआ था।