-
Gold Medalist Neeraj Chopra: हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में हुए वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Athletics Championships 2023) में गोल्ड मेडल जीत नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने देश का नाम रौशन किया है। नीरज चोपड़ा ने दिखा दिया कि उनके अंदर दुनिया जीतने की कैसी ललक है। हालांकि नीरज आज जिस मुकाम पर हैं वहां तक का सफर काफी संघर्षों भरा रहा है।
-
नीरज चोपड़ा हरियाणा में पानीपत के कंडरा गांव के रहने वाले हैं। नीरज का परिवार गांव में ही खेती किसानी करता है।
-
नीरज 19 लोगों के संय़ुक्त परिवार में पले बढ़े और अपने सपनों को उड़ान दी। उन्हें दुनिया का नंबर एक जेवलिन थ्रोवर बनाने में उनके परिवार ने पूरा सहयोग किया।
-
नीरज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके परिवार में कोई सरकारी नौकरी में नहीं रहा बावजूद इसके सबने उन्हें एथलीट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
-
नीरज के पिता सतीश कुमार साधारण किसान और मां सरोज देवी गृहिणी हैं। नीरज 3 भाई बहनों में सबसे बड़े हैं।
-
नीरज बचपन में काफी वजनी थे। मात्र 11 की उम्रे में ही उनका वजन करीब 90 किलो हो गया था।
-
नीरज ने अपनी फिटनेस पर दिन-रात एक करके मेहनत की। नीरज ने कड़ी मेहनत से ना सिर्फ अपना वजन कम किया बल्कि पूरे लगन से जेवलिन थ्रो के गुर भी सीखते रहे।
-
इस दौरान नीरज ने आर्थिक मुसीबतें भी खूब देखीं और झेलीं। लेकिन जब हौंसले बुलंद हों तो हर परेशानी एक छलावा साबित होती है। नीरज ने वो कर दिखाया।
-
नीरज के माता पिता कभी हवाई सफर नहीं कर पाए थे। लेकिन नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने के बाद अपने परिवार को पहली बार हवाई जहाज से सफर कराया। ( Photos: Neeraj Chopra fb)