-
Kalash Sthapana 2024 Time, Date and Impotance: शारदीय नवरात्रि इस साल 3 अक्टूबर से शुरू हो रही है और इसका समापन 11 अक्टूबर को किया जाएगा। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना का विधान है। नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि कलश स्थापना क्यों किया जाता है और क्या है इसका महत्व। इसके साथ ही कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए।
-
कलश स्थापना का महत्व- Kalash Sthapana 2024 Importance
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कलश के मुख में भगवान विष्णु, कंठ में भगवान शिव और मूल में ब्रह्मा स्थित होते हैं। कलश के मध्य भाग में दैवीय मातृ शक्तियां निवास करती हैं। कलश मां दुर्गा की शक्ति का प्रतीक माना गया है। यह सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक है जो घर में शांति और समृद्धि लाता है। -
किस धातु का होना चाहिए कलश What things should be kept in mind in Kalash Sthapana
कलश स्थापना में हमेशा सोने, चांदी, तांबे या फिर मिट्टी के बने कलश के इस्तेमाल करने की मान्यता है। इसके साथ ही स्थापना के दौरान दिशा का भी खास महत्व होता है। -
किस धातु को नहीं होना चाहिए कलश Which metal should not be used in Kalash Sthapana
मान्यताओं के अनुसार कलश स्थापना में लोहे के कलश का भूलकर भी उपयोग नहीं करना चाहिए। -
कलश स्थापना का समय और दिशा Kalash Sthapana Time and Direction
कलश स्थापना में समय और दिशा का भी काफी खास महत्व है। इस बार कलश स्थापना के दो शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। पहला शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 15 मिनट से 7 बजकर 22 मिनट तक है और घट स्थापना के लिए 1 घंटा 6 मिनट का समय मिलेगा। इसके अलावा दूसरा मुहूर्त दिन में 11 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक है। कलश स्थापना हमेशा उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में करना चाहिए। -
कलश में क्या-क्या डालें (Kalash Sthapana Rules)
कलश स्थापना के समय घड़े में चावल, गेहूं, जौ, मूंग, चना, सिक्के, कुछ पत्ते, गंगाजल, नारियल, कुमकुम, रोली डालकर उसके ऊपर नारियल रखा जाता है। घड़े के मुंह पर मौली बांध कर कुमकुम से तिलक लगाने के बाद घड़े क एक चौकी पर स्थापित करना चाहिए। इसके साथ ही कलश को रोली और चावल से अष्टदल कमल बनाना चाहिए। वहीं, मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करते हुए कलश पर जल चढ़ाना चाहिए और धूप दीप दिखाना चाहिए। -
मिलती है कर्ज से मुक्ति
मान्यताओं के अनुसार कलश स्थापना करने से कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। मान्यताओं के अनुसार जिस घर में शुभ या मांगलिक कार्यों में कलश स्थापित किया जाता है वहां कभी आर्थिक समस्याएं नहीं आती हैं। -
राहु की टलेगी बला
ये भी मान्यता है कि कलश पर रखा नारियल रोग, बीमारी और दुर्घटनाओं से बचाव करता है। इसके साथ ही कलश पर नारियल का मुंह ऊपर की तरफ करके रखने से राहु से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। -
दूर होती है नकारात्मकता
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और साथ ही भक्तों पर मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है। -
धन में लाभ Kalash Sthapana 2024 Time, Puja Vidhi Does and don’t
हिंदू धर्म के मान्यताओं के अनुसार कलश स्थापना से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके साथ ही कलश स्थापना से अखंड धन की प्राप्ति हो सकती है।