-
इस बार नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू हो रही है। नवरात्रि के 9 दिनों में माता दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दौरान आपके वस्त्र का रंग भी काफी महत्व रखता है। आइए जानते हैं नवरात्रि के नौ दिनों में कौन से रंग के कपड़े पहनना शुभ माना गया है। (Photo: Indian Express)
-
पहले दिन: नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है। इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने की मान्यता है। (Photo: Indian Express)
-
दूसरे दिन: इस दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। नवरात्रि के दूसरे दिन भी पूजा में सफेद रंग के कपड़े पहनने की मान्यता है। (Photo: Indian Express)
-
तीसरे दिन: नवरात्रि के तीसर दिन मां चंद्रघण्टा की पूजा की जाती है। माता को लाल रंग अति प्रिय है। ऐसे में इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ माना गया है। (Photo: Indian Express)
-
चौथे दिन: इस दिन माता कूष्मांडा की पूजा की जाती है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन गहरे नीले रंग या फिर बैंगनी रंग के वस्त्र धारण कर सकते हैं। (Photo: Freepik)
-
पांचवें दिन: नवरात्रि का पांचवां दिन स्कंदमाता को समर्पित है। इस दिन पीले या फिर सफेद वस्त्र पहनना शुभ माना गया है। (Photo: Freepik)
-
छठे दिन: मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के छठे दिन माता कात्यायनी की पूजा में गुलाबी रंग का कपड़ा पहनना शुभ माना गया है। (Photo: Freepik)
-
सातवें दिन: इस दिन स्लेटी या फिर कत्थई रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना गया है। नवरात्रि के सातवें दिन माता कालरात्रि की पूजा होती है। (Photo: Freepik)
-
आठवें दिन: महागौरी माता की पूजा में सफेद या फिर बैंगनी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना गया है। (Photo: Freepik)
-
नौवें दिन: नवरात्रि के अंतिम दिन यानी नौवां दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन हरे रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। (Photo: Freepik)
