-
Navratri 2022: कई एक्टर्स हैं जिन्होंने पर्दे पर पौराणिक किरदार निभा लोगों के दिल जीते। बात छोटे पर्दे की करें तो यहां भी तमाम कलाकारों ने देवी-देवताओं के किरदार निभा खूब शोहरत बटोरी। बात टीवी एक्ट्रेसेस की करें तो इनमें से कुछ ने मां शक्ति के अलग अलग अवतारों के किरदार निभाए हैं। इन किरदारों में लोगों ने इन्हें खूब पसंद भी किया। आइए जानते हैं इन एक्ट्रेसेस के नाम:
-
Sonarika Bhadauria: कलर्स टीवी के पॉपुलर शो ‘देवों के देव महादेव’ में सोनारिका भदौरिया ने देवी पार्वती का किरदार निभाया था। इस रोल में उन्हें खूब वाहवाही मिली थी।
-
Pooja B Sharma: एक्ट्रेस पूजा शर्मा ने टीवी सीरियल महाकाली में मां काली का जबरदस्त किरदार निभाया था।
-
Mouni Roy: मौनी रॉय देवों के देव महादेव में सती के किरदार से एक्टिंग की दुनिया में स्थापित हो गई थीं।
-
Akanksha Puri: एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने ‘विघ्नहर्ता गणेश’ में माता पार्वती का किरदार निभाया था।
-
Madirakshi Mundle: ‘विघ्नहर्ता गणेश’ में मदिराक्षी मुंडले ने भी पार्वती का रोल प्ले किया था।
-
Rati Pandey: ‘देवी आदि पराशक्ति’ में देवी दुर्गा के किरदार में एक्ट्रेस रति पांडे ने खूब तालियां बटोरी थीं।
-
Indrani Haldhar: टीवी सीरियल ‘मां शक्ति’ में इंद्राणी हलधर ने देवी दुर्गा के अलग-अलग रूपों का किरदार निभाया था।
