-
प्रकृति हमें हमेशा अपने अनोखे और अद्भुत रंगों से चकित करती है। कुछ नदियां और झीलें ऐसी होती हैं, जिनका रंग इतना अलग और चमकदार होता है कि वे किसी काल्पनिक दुनिया की तरह लगती हैं। वैसे तो पानी का अपना कोई रंग नहीं होता, मगर नदियों और तालाबों में आमतौर पर पानी का रंग नीला या हरा नजर आता है, लेकिन कुछ स्थानों पर यह लाल, गुलाबी, पीला या काला भी हो सकता है। तो आइए जानते हैं दुनिया की कुछ ऐसी नदियों और झीलों के बारे में, जिनके रंग इतने अनोखे हैं कि उन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। (Photo Source: Pexels)
-
लगूना कलोराडा (Laguna Colorada), बोलीविया – लाल पानी की रहस्यमयी झील
बोलीविया में स्थित यह झील अपने गहरे लाल रंग के कारण दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यह रंग लाल शैवाल (algae) और खनिजों की उपस्थिति के कारण आता है। (Photo Source: Pexels) -
यह झील एंडीज पर्वतों के करीब स्थित है और इसके चारों ओर नमक के सफेद किनारे इसे और भी जादुई बनाते हैं। यहां कई दुर्लभ फ्लेमिंगो प्रजातियां भी पाई जाती हैं, जो इस झील की खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं। (Photo Source: Pexels)
-
लेक हिलर (Lake Hillier), ऑस्ट्रेलिया – गुलाबी रंग की झील
लेक हिलर पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के मिडल आईलैंड में स्थित एक झील है, जो अपने चमकदार गुलाबी रंग के लिए जानी जाती है। इस झील का पानी साल भर गुलाबी ही रहता है, जिसका कारण इसमें मौजूद माइक्रोऑर्गेनिज्म और खनिज हैं। (Photo Source: Pinterest) -
यह झील समुद्र के बहुत करीब स्थित है, लेकिन इसका रंग समुद्री पानी से बिल्कुल अलग दिखाई देता है, जो इसे और भी अद्भुत बनाता है। (Photo Source: Pexels)
-
कैनो क्रिस्टालेस (Caño Cristales), कोलंबिया – दुनिया की इंद्रधनुषी नदी
कैनो क्रिस्टालेस नदी को ‘रिवर ऑफ फाइव कलर्स’ और ‘दुनिया की सबसे खूबसूरत नदी’ भी कहा जाता है। यह नदी लाल, हरे, पीले, नीले और काले रंगों में चमकती है। (Photo Source: Pinterest) -
यह रंग नदी में मौजूद विशेष प्रकार के पौधों और खनिजों की वजह से आते हैं। वर्षा ऋतु में जब जलस्तर सही होता है, तो यह नदी किसी जादुई दुनिया का हिस्सा लगती है। (Photo Source: Pinterest)
-
रियो नेग्रो (Rio Negro), अमेजन – काले पानी की रहस्यमयी नदी
अमेजन नदी की एक प्रमुख सहायक नदी, रियो नेग्रो, दुनिया की सबसे बड़ी ब्लैकवॉटर (काले पानी वाली) नदी है। (Photo Source: Pinterest) -
इसका पानी गहरे भूरे-काले रंग का दिखता है, जो सड़ी-गली वनस्पतियों के कार्बनिक पदार्थों के घुलने के कारण होता है। हालांकि, इसका पानी देखने में गहरा और डरावना लगता है, लेकिन यह रासायनिक रूप से लगभग शुद्ध होता है। (Photo Source: Reuters)
-
यलो रिवर (Yellow River), चीन – पीले पानी की विशाल नदी
हुआंग हे (Yellow River) चीन की दूसरी सबसे लंबी नदी है, जिसे पीले रंग के पानी के कारण यह नाम मिला है। (Photo Source: Pinterest) -
इस नदी का रंग उसमें घुले हुए लोएस (loess) नामक पीले रंग के महीन कणों के कारण आता है। यह नदी चीन की सभ्यता के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है और इसे ‘चीन की मातृ नदी’ भी कहा जाता है। (Photo Source: Pinterest)
-
सेलस्टे नदी (Celeste River), कोस्टा रिका – चमकीले फिरोजी पानी की नदी
सेलस्टे नदी कोस्टा रिका के टेनोरियो ज्वालामुखी राष्ट्रीय उद्यान (Tenorio Volcano National Park) में स्थित है और अपने चमकीले फिरोजी (turquoise) रंग के लिए प्रसिद्ध है। (Photo Source: Pexels) -
इस नदी का रंग पानी में मौजूद सिलिका और सल्फर के मिश्रण के कारण आता है। यह नदी जंगल के बीच से बहती है, जिससे यह और भी खूबसूरत लगती है।
-
कराचाय झील (Karachay Lake), रूस – दुनिया की सबसे जहरीली झील
कराचाय झील को दुनिया की सबसे प्रदूषित झीलों में से एक माना जाता है। यह झील रूस में स्थित है और इसका पानी रेडियोधर्मी कचरे के कारण अत्यधिक जहरीला हो गया है। (Photo Source: Pinterest) -
कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति इस झील के पास कुछ ही घंटे खड़ा रहे, तो घातक रेडिएशन के कारण उसकी जान भी जा सकती है। (Photo Source: Pinterest)
(यह भी पढ़ें: जब डर हमारी जिंदगी पर हो जाता है हावी, देखें अजीबोगरीब Phobia की अनोखी लिस्ट)
