-
देश में जनसंख्या नियंत्रण पर बहस तेज है। कई राज्य इसे अपने यहां लागू करने की बातें कर रहे हैं। अगर ये कानून लागू होता है तो दो से ज्यादा बच्चों वाले लोगों को सरकारी नौकरी जैसी कई सुविधाओं से वंछित रखा जाएगा। हालांकि जनसंख्या नियंत्रण कानून पर विवाद के बीच इस बात की भी चर्चा है कि बहुत से राजनेताओं के 2 से ज्यादा बच्चे हैं। क्या उनपर भी चुनाव लड़ने की पबंदी रहेगी। इन्हीं बहसों के बीच आइए जानें नरेंद्र मोदी कैबिनेट में किस मंत्री के 2 से ज्यादा बच्चे हैं।
-
नागपुर से चुनकर संसद पहुंचने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के तीन बच्चे हैं। (यह भी पढ़ें: गजेंद्र चौहान से संजय दत्त तक: मुसलमान हैं इन एक्टर्स की पत्नी, जानिए किसके हैं कितने बच्चे )
-
अनुसूचित जनजाति मामलों की मंत्री रेणुका सिंह सरूता के 4 बच्चे हैं। (यह भी पढ़ें: मुलायम से राजनाथ तक: किसी के 10 तो किसी की 8 संतान, जानिए UP के किस CM के कितने बच्चे )
-
विदेश मंत्री एस जयशंकर की पत्नी का नाम क्योको जयशंकर है। दोनों के तीन बच्चे हैं।
यूपी के सीएम रह चुके बीजेपी के कद्दावर नेता और देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के भी तीन बच्चे हैं। (यह भी पढ़ें: मुलायम सिंह यादव से योगी आदित्यनाथ तक, इन राजनेताओं में किसी के 9 तो किसी के हैं 7 भाई-बहन ) -
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के 3 बच्चे हैं।
-
शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी की तीन संतान हैं। (यह भी पढ़ें: रवि किशन के हेमा मालिनी तक: किसी के 4 तो किसी के 6 बच्चे, यूपी के इन 16 BJP सांसदों की हैं 3 से ज्यादा संतान )
-
ट्राइबल अफेयर्स मिनिस्टर अर्जुन मुंडा भी तीन बच्चों के पिता हैं।
