-
क्या आतंकवाद के थपेड़े झेल रहे बेल्जियम में मुस्लिमों के प्रति नफरत बढ़ती जा रही है? ब्रसेल्स रीजन में आने वाले मोलेनबीक में एंटी इस्लाम रैली के दौरान एक मुस्लिम महिला को कार से कुचलने का मामला सामने आया है। (Reuters)
-
ब्रिटिश वेबसाइट डेलीमेल की खबर के मुताबिक, वीडियो फुटेज में दिखता है कि तेज रफ्तार से आती सफेद रंग की ऑडी ए1 पुलिस रोड ब्लॉक को धता बताते हुए सड़क पार करती एक महिला को जोर से टक्क्र मारती है। टक्कर के बाद हिजाब पहनी महिला कार की बोनट पर गिरती है और फिर सड़क पर घिसटती है। इसके बाजवूद ड्राइवर महिला की टांगों पर गाड़ी चढ़ाकर आगे बढ़ते जाता है। (Video Grab)
-
कार में सवार शख्स गाड़ी से बाहर निकलकर वहां हो रहे प्रदर्शन की फोटो खींचते हुए भी नजर आता है। (Reuters)
-
घटना से कुछ वक्त सेकंड पहले की तस्वीरों में कुछ पुलिसवाले कार सवार पर पिस्टल ताने नजर आते हैं। हालांकि, कार यहां नहीं रुकती और आगे जाकर महिला को कुचलकर निकल जाती है। (Reuters)
-
ड्राइवर ने ऐसा क्यों किया, इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, उसे गिरफ्तार कर लिया गया। (Video Grab)
-
गंभीर रूप से घायल महिला को मौके पर ही ट्रीटमेंट दिया गया। इलाज के वक्त वो होश में नजर आई। (Reuters)
बेल्जियम में तनाव बढ़ते जा रहा है। प्रस्तावित एंटी इस्लाम रैली को स्थानीय प्रशासन की ओर से मंजूरी न दिए जाने के बाद किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी तादाद में पुलिसबल तैनात किए गए थे। (Reuters) रैली को मंजूरी न दिए जाने के बाद सैकड़ों लोग मोलेनबीक में इकट्ठे हुए। ब्रसेल्स और पेरिस हमलों से जुड़े संदिग्धों के नाम इस जगह से जुड़ने की वजह से इसे 'यूरोप का जिहादी कैपिटल' भी करार दिया जा रहा है। (Reuters) पुलिस ने 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। बता दें कि पेरिस हमलों का एकलौता जिंदा संदिग्ध सलाह अब्देलसलाम मोलेनबीक में ही 18 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। (Reuters)
