-
गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे देश में बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन भक्त अपने घरों में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करते हैं और 10 दिनों तक उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। (Express photo by Sankhadeep Banerjee)
-
मुंबई में गणेश चतुर्थी की तैयारियों का जोश अपने चरम पर है। शहर के हर कोने में बप्पा के आगमन की तैयारी धूमधाम से की जा रही है। (Express Photo By Ganesh shirsekar)
-
शहर की हर गली, हर चौराहा, हर घर इस समय गणपति बप्पा के स्वागत में सजा हुआ है। मुंबई के लोकल ट्रेनों में भक्त अपने प्यारे बप्पा को पूरे आदर और श्रद्धा के साथ घर ले जाते दिख रहे हैं। (Express Photo By Ganesh shirsekar)
-
यह दृश्य धार्मिक और आस्था की शक्ति की प्रतीक है, जो हर साल इस मौके पर मुंबई में देखी जाती है। हर साल की तरह इस बार भी मुंबई के विभिन्न इलाकों में भव्य पंडाल सजाए जा रहे हैं। (Express Photo By Ganesh shirsekar)
-
पंडालों में भी गणेश जी की स्थापना के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। गणेश चतुर्थी के इस पावन पर्व पर मुंबई की रौनक देखते ही बनती है। (Express Photo By Ganesh shirsekar)
-
हर तरफ भक्ति और उल्लास का माहौल है। गणपति बप्पा के स्वागत के लिए पंडालों में रंग-बिरंगी सजावट और विशेष थीम्स का चयन किया गया है। हर तरफ भक्तों का उत्साह और जोश देखने लायक है। (Express Photo By Ganesh shirsekar)
-
भक्तों का यह उत्साह और बप्पा के प्रति उनकी श्रद्धा इस बात का प्रमाण है कि चाहे कोई भी परिस्थिति हो, मुंबईकर अपने बप्पा को सम्मान और प्यार देने में कभी पीछे नहीं रहते। (Express Photo By Ganesh shirsekar)
-
बता दें, गणेश चतुर्थी के पर्व पर देश-विदेश से भी लोग बप्पा के दर्शन के लिए मुंबई जाते हैं। इस 10 दिवसीय समारोह में गणेश प्रतिमा की स्थापना से लेकर विसर्जन तक का नजारा बहुत आकर्षक और वैभवशाली होता है। (Express photo by Sankhadeep Banerjee)
(यह भी पढ़ें: बाढ़ में डूबा आंध्र प्रदेश का विजयवाड़ा, हालात हुए भयंकर, घरों में घुसा पानी, देखें तस्वीरें)