-
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। बसपा चीफ मायावती (Mayawati), सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और बीजेपी के योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) मुख्यमंत्री की कुर्सी के दावेदार माने जा रहे हैं। बात राज्य के मुख्यमंत्रियों की करें तो इस कुर्सी पर अब तक 22 लोग काबिज हो चुके हैं। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) समेत कई ऐसे पूर्व मुख्यमंत्री हैं जिनकी तीसरी पीढ़ी भी अब राजनीति में है। आइए डालते हैं उन्हीं के नामों पर एक नजर:
-
दिग्गज कांग्रेसी हेमवंती नंदन बहुगुणा नवंबर 1973 से अगले करीब दो साल तक यूपी के सीएम रहे थे।। उनके बेटे विजय बहुगुणा उत्तराखंड के सीएम रहे। हेमवंती नंदन की तीसरी पीढ़ी उनके पोते और विजय बहुगुणा के बेटे साकेत भी राजनीति में हैं। वह उत्तराखंड में विधायक रहे हैं। (यह भी पढ़ें: मुलायम फैमिली ही नहीं यूपी के इन परिवारों में भी है नेताओं की भरमार, कोई पीएम तो कोई रहा सीएम)
-
हेमवंती नंदन की बेटी रीता बहुगुणा जोशी भी राजनीति में लंबे समय से एक्टिव हैं।
-
देश के पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। उनकी राजनीतिक विरासत को उनके बेटे अजीत सिंह ने आगे बढ़ाया और केंद्र में मंत्री तक रहे। चरण सिंह की तीसरी पीढ़ी से उनके पोते जयंत चौधरी राजनीति में सक्रिय हैं। जयंत मथुरा से लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। (यह भी पढ़ें: मायावती से भी अमीर हैं BSP के ये विधायक, जानिए कौन हैं सबसे ज्यादा संपत्ति वाले यूपी के 7 MLA)
-
मुलायम सिंह यादव तीन बार यूपी के सीएम बने। उनके बाद उनके बेटे अखिलेश य़ादव भी सूबे के मुख्यमंत्री रहे। (यह भी पढ़ें: पिता से भी ज्यादा डिंपल पर है भरोसा, पत्नी को सबसे अच्छा दोस्त मानते हैं अखिलेश )
-
मुलायम सिंह यादव की तीसरी पीढ़ी से उनके पोते और अखिलेश यादव के भतीजे तेज प्रताप सिंह यादव राजनीति में एक्टिव हैं। तेज प्रताप फिरोजाबाद से लोकसभा सांसद रह चुके हैं। (यह भी पढ़ें: डिंपल यादव से साधना गुप्ता तक, करोड़ों की मालकिन हैं मुलायम परिवार की ये बहुएं, जानिए कहां से होती है कमाई )
-
तेज प्रताप की शादी लालू प्रसाद यादव की सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी से हुई है। (यह भी पढ़ें: मुलायम सिंह की फैमिली में सबसे ज्यादा गुस्सैल हैं डिंपल यादव, लेकिन एक मामले में हैं लाजवाब )
-
यूपी के मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह की भी तीन पीढ़ियां राजनीति में हैं। कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह एटा से बीजेपी सांसद हैं। कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह यूपी सरकार में मंत्री हैं। (यह भी पढ़ें- मुलायम से योगी आदित्यनाथ तक, जानिए किसके पास कौन से हथियार )
