-
Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह यादव का परिवार राजनीति में काफी रसूख रखता है। मुलायम सिंह यादव की पहचान देश के सबसे बड़े यादव नेता के तौर पर भी होती है। देश के बड़े से बड़े राजनेता से मुलायम के काफी अच्छे संबंध रहे हैं। उनके पारिवारिक कार्यक्रमों की जो तस्वीरें सोशल मीडिया में मौजूद हैं, उनमें सुनहरे बालों वाली एक महिला परिवार के तमाम सदस्यों के साथ नजर आ रही हैं। आइए जानें कौन हैं ये:
-
साल 2016 में शिवपाल यादव ने अपने बेटे आदित्य की शादी की थी। इस शादी के लगभग हर कार्यक्रम में सुनहरे बालों वालीं ये महिला मौजूद थीं। (यह भी पढ़ें: कभी बिछी हुई चटाई ही ओढ़कर सो जाते थे शिवपाल यादव, डिंपल के ससुर ने राजघराने में की है बेटे की शादी )
-
परिवार के सभी सदस्यों के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हैं।
-
आपको बता दें कि इनका नाम रूबी यादव है। रूबी यादव का पूरा नाम रूबी फोगाट यादव है।
-
रूबी यादव की शादी गुरुग्राम के बिजनेसमैन विनय यादव से हुई है। (यह भी पढ़ें: मुलायम की दूसरी पत्नी हैं साधना, सौतेली सास से दूर ही रहती हैं डिंपल )
रूबी मूल रूप से यूपी के मुजफ्फरनगर की रहने वाली हैं। मेरठ से ही उन्होंने ग्रेजुएशन किय़ा है। -
रूबी ने साल 2014 में साउथ दिल्ली से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। हालांकि इस चुनाव में उन्हें करारी हार झेलनी पड़ी थी।
-
हार के बाद रूबी यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली। (यह भी पढ़ें: मुलायम से राजनाथ तक: किसी के 10 तो किसी की 8 संतान, जानिए UP के किस CM के कितने बच्चे )
-
मौजूदा समय में रूबी फोगाट दिल्ली बीजेपी की कल्चरल सेल की प्रेसीडेंट हैं।
राजनीति में आने से पहले रूबी मॉडलिंग किया करती थीं। (यह भी पढ़ें: बहू डिंपल यादव से भतीजे धर्मेंद्र तक, जानिए मुलायम सिंह की फैमिली में किसके है कितने बच्चे ) -
वह 2013 में मिसेज इंडिया क्वीन और 2015 में मिसेज यूनिवर्स वेस्ट एशिया का खिताब जीत चुकी हैं। (Photos: Ruby Yadav Facebook)
